फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Defense Minister Rajnath Singh arrives at the convocation ceremony of IIMT University

Meerut: IIMT यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 11 Jan 2025 01:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Jan 2025 01:03 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समरोह में पहुंचे। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं टीचर था। टीचर से फिसल कर राजनीति में आ गए।

विज्ञापन
Meerut: Defense Minister Rajnath Singh arrives at the convocation ceremony of IIMT University
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समरोह में पहुंचे। आर्मी बैंड और एनसीसी कैडिटस ने उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंच पर दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ज्ञान-विज्ञान, शिक्षा आदि सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है, लेकिन सभी खोजों का श्रेय पाश्चात्य वैज्ञानिकों का दिया गया। प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक सुश्रुत ने हजारों साल पहले ही खोज लिया था कि मच्छरों के काटने के कारण मलेरिया होता है। 

उन्होंने कहा कि छोटे मन से काम मत करो, मन बड़ा होने से सुख मिलता है और ईश्वर की प्राप्ति होती है। परम् आनंद का कोई परिमाण नहीं होता। मैं शिक्षक रहा हूँ और एक शिक्षक सदैव शिक्षक होता है।  

राजनाथ सिंह ने छात्रों से कहा कि कमजोर इच्छाशक्ति ही हमें अपने मन मुताबिक काम करने से रोक सकती है। कोशिश करना ना छोड़े। खुद को साबित करने के लिए कोशिश हमेशा जारी रखे। इसके लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती। हमें अपने इतिहास का स्वर्णिम पन्ना पढ़ना चाहिए। भारत ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिसल गया तो 'हर हर गंगे'
रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं टीचर था। टीचर से फिसल कर राजनीति में आ गए और जब फिसल गए तो हर हर गंगे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए शिकागो धर्म संसद की घटना का जिक्र किया।

उन्होंने कहा को 2047 तक भारत विकसित भारत बन जाएगा। कभी हम हथियार आयात करते थे, लेकिन आज रक्षा के मामले में भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और निर्यात कर रहे हैं। पहले युवा अमेरिका, इंग्लैंड और रूस जाने का सपना देखते थे, लेकिन आज सपने को पूरा करने के साधन भारत में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed