फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Death of a minor laborer trapped in the machine, villagers rucks at the factory

MEERUT: मशीन में फंसकर नाबालिग मजदूर की मौत, ग्रामीणों का फैक्टरी पर हंगाम, कई थानों की पुलिस पहुंची

Thu, 03 Nov 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 11:31 AM IST
सार

मेरठ के गंगानगर स्थित एक रिसाईिक्लंग मशीन में कटकर नाबालिग मजदूर की मौत हो गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने फैक्टरी पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।   

विज्ञापन
MEERUT: Death of a minor laborer trapped in the machine, villagers rucks at the factory
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्लस्टिक रिसाइकल फैक्टरी में मशीन के अंदर आ जाने से नाबालिग मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर सैकड़ों ग्रामीण फैक्टरी पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ते देख तीन थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल मौके पर बुलाना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र के महल गांव निवासी निखिल (15) पुत्र अजय कुमार मसूरी गांव के पास ईकोकेयर वेंचर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में मजदूरी करता था। इस फैक्टरी में प्लास्टिक रीसाईकिल की जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat Murder: 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की गोली मारकर हत्या, खाली मकान में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरुवार सुबह निखिल फैक्टरी में ड्यूटी पर पहुंचा। सुपरवाइजर समर ने उसे मशीन के अंदर घुसकर टैंक साफ करने को कहा। इस दौरान बिजली गयी हुई थी, निखिल टैंक के अंदर घुस गया। इस बीच मशीन की पावर कट नही की गई। सफाई करते समय बिजली आ गयी और मशीन चालू हो गई। निखिल का शरीर अंदर ही क्षत-विक्षत  हो गया। 



साथी मजदूरों ने परिजनों को जानकारी दी। सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री पर पहुंच गए। फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाने व 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।

जानकारी पर इंचौली, गंगानगर, मवाना आदि थानों की फोर्स पहुंच गई, हंगामा बढ़ते देख पीएसी के जवान भी पहुंच गए। करीब पांच घंटे हंगामा जारी रहा। फिलहाल पुलिस मौके पर ही मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed