फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of a young man shot in the eye was found, family members said - girlfriend's family killed

Meerut: युवक का आंख में गोली लगा शव मिला, परिजन बोले- प्रेमिका के घरवालों ने मार डाला, गढ़ रोड पर हंगामा

Fri, 30 May 2025 11:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 May 2025 11:23 AM IST
सार

गेसूपुर रानी चौहान पुल के पास तुषार का शव मिला। पास ही तमंचा पड़ा था, तो पुलिस ने आत्महत्या किए जाने की बात कही, जबकि परिजनों ने कहा कि तुषार की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Dead body of a young man shot in the eye was found, family members said - girlfriend's family killed
तुषार की फाइल फोटो और शव के पास मिला तमंचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेसूपुर रानी चौहान पुल के पास तुषार (22) पुत्र संजय कश्यप का शव मिला है। उसकी आंख में गोली लगी है, पास में ही तमंचा पड़ा था। तुषार मेडिकल थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय काजी का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है, जबकि परिजनों ने मोहल्ले में रहने वाली लड़की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मोर्चरी पर परिजनों ने हंगामा किया। एसएसपी डॉ विपिन ताडा का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

तुषार का युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले वह उसे लेकर भाग गया था, जिसका मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे में अब मामला कोर्ट में चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार को इस मुकदमे में कोर्ट में तारीख थी। जहां पर युवती की गवाही होनी थी। वहां पर तुषार की मुलाकात युवती से हुई थी। उसने युवती पर अपने पक्ष में गवाही देने को कहा था। यह भी बताया गया है कि वह वहां से युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग गया था।

यह भी देखें...
Meerut: 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, तबियत खराब हुई तो डॉक्टर बोली- सात माह की गर्भवती है ये    
 
विज्ञापन

आरोप है कि रात को लड़की पक्ष के लोगों ने तुषार के भाई कृष्ण और पिता संजय के साथ मारपीट की थी। परिजन तुषार को तलाश रहे थे, शुक्रवार सुबह उसकी गोली लगा शव मिला। मृतक की मां बबीता का आरोप है कि युवती के भाई ने गोली मारकर तुषार की हत्या की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला फिलहाल आत्महत्या का है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 


 

गढ़ रोड पर हंगामा और जाम
शुक्रवार को मृतक तुषार के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के सामने मेडिकल कॉलेज के पास गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। परिजन सड़क पर बैठ गए और काफी देर तक हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed