फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A 14 year old girl was raped by a local boy, case opened when she was seven months pregnant.

Meerut: 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, तबियत खराब हुई तो डॉक्टर बोली- सात माह की गर्भवती है ये

Fri, 30 May 2025 10:20 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 May 2025 10:20 AM IST
सार

किशोरी के भाई ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी युवक लगातार दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।  

विज्ञापन
Meerut: A 14 year old girl was raped by a local boy, case opened when she was seven months pregnant.
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले श्रमिक परिवार की 14 साल की किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। अब किशोरी सात माह की गर्भवती है। पीड़िता के भाई ने बृहस्पतिवार रात को आरोपी युवक भोला के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। एएचटीयू और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी पीड़िता और परिजनों से जानकारी ली है।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार मूल रूप से हमीरपुर जनपद का रहने वाला है। यहां परतापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। इसी परिवार की 14 साल की किशोरी के साथ मोहल्ले के ही रहने वाले युवक भोला ने करीब सात महीने पहले दुष्कर्म किया था। उसने किशोरी को किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे किशोरी डरी सहमी रहने लगी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किशोरी को उसकी बहन के पास भेज दिया था। बहन के पास रहते हुए किशोरी की हालत ठीक नहीं रहती थी। कुछ दिन पहले बहन ने किशोरी को मेरठ परिजनों के पास भेज दिया। परिजनों ने किशोरी की हालत ठीक नहीं होने पर बुधवार को डॉक्टर को दिखाया। महिला डॉक्टर ने परीक्षण किया तो पाया कि किशोरी करीब सात महीने की गर्भवती है। 
 
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर परिजन परेशान हो गए। पूछने पर किशोरी ने भोला द्वारा उसके साथ किए दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को परतापुर पुलिस को तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के बताया कि पीड़िता के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed