{"_id":"62ba9a277457f2542863052e","slug":"meerut-dead-body-of-a-person-found-on-the-roadside-in-janikhurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जानीखुर्द में सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जानीखुर्द में सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो सकी पहचान
Tue, 28 Jun 2022 11:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:35 AM IST
सार
मंगलवार की सुबह भूपगढ़ी मार्ग के किनारे एक खेत में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के जानीखुर्द थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानीखुर्द थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह भूपगढ़ी मार्ग के किनारे एक खेत में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि जानी खुर्द के भूपगढ़ी मार्ग पर सरकारी शराब का ठेका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बारूद के ढेर पर था मेरठ का समर गार्डन, विस्फोट होते ही जमींदोज हुए तीन मकान, खत्म हुईं दो जिंदगी
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ग्रामीणों को ठेके के पास स्थित गांव के मनोज के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के काफी प्रयास किए। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।
बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई भी निशान नहीं है। जिससे यह मालूम पड़ सके कि मृतक की मौत कैसे हुई है। मृतक के शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।