फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of 11th class student found with bullet on his forehead, posted shocking video on Instagram

Meerut: 11 वीं के छात्र का माथे पर गोली लगा शव मिला, मौत से पहले इंस्टाग्राम पर डाला हैरान करने वाला वीडियो

Thu, 19 Jun 2025 12:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Jun 2025 12:56 AM IST
सार

Murder Or Suicide: मोहल्ला मुन्नालाल निवासी वंश अपने पिता के साथ बैंक गया था। वहां से लौटकर कहीं चला गया था। उसके बाद तो उसकी मौत की खबर ही आई।

विज्ञापन
Meerut: Dead body of 11th class student found with bullet on his forehead, posted shocking video on Instagram
वंश की फाइल फोटो और पैरों के बीच पड़ा तमंचा व कारतूस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना कस्बे के मोहल्ला हीरालाल निवासी कक्षा 11 के छात्र वंश (18) का गोली लगा शव बुधवार को तहसील के निकट ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा और दो कारतूस मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

 

Meerut: Dead body of 11th class student found with bullet on his forehead, posted shocking video on Instagram
विलाप करते वंश के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
वंश उर्फ चुन्नू फलावदा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वंश का परिवार गांव गडीना का रहने वाला है। बीते लगभग 12 साल से परिवार मवाना में मोहल्ला हीरालाल में रहता है। बुधवार शाम 4.30 बजे के आसपास लोगों ने एक शव तहसील बाईपास के निकट ट्यूबवेल पर पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के माथे पर सामने से गोली लगी हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Dead body of 11th class student found with bullet on his forehead, posted shocking video on Instagram
मौके पर जांच करती पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शिनाख्त वंश के रूप में की। वंश के पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके साथ 11 बजे बैंक गया था। लगभग डेढ़ घंटा बाद बैंक से घर आ गए थे। उसके बाद घर से निकल गया था। मृतक के पैरों के बीच में तमंचा व दो कारतूस पड़े थे, जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन

ओमवीर सिंह किसान हैं। दो भाई और एक बहन में वंश सबसे छोटा है। बहन सबसे बड़ी है, उसकी शादी हो चुकी है। बड़े भाई का गंगानगर में नशा मुक्ति केंद्र है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
 

इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट की मां मुझे माफ करना गीत की वीडियो
एसपी देहात ने राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो भी डाली है। जिसमें गाना मां मुझे माफ करना, चल रहा है। यह भी पता चला कि छात्र को पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जो भी परिजन लिखित में देंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed