फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut daughter Shikha Sharma has become an officer, father Shankardutt Sharma sells tea

UP PCS Result: चाय बेचने वाले की बेटी बनीं अफसर, हौसला ऐसा, आप भी करेंगे सलाम, पढ़िए संघर्ष की पूरी कहानी

Sun, 09 Apr 2023 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 09 Apr 2023 12:02 AM IST
सार

UPPSC PCS Result 2022 : चाय बेचने वाले की बेटी अफसर बनीं हैं। खास बात है कि उन्होंने हौसला बनाए रखा और अब सातवीं बार में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
Meerut daughter Shikha Sharma has become an officer, father Shankardutt Sharma sells tea
परिवार के साथ शिखा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"कठिनाइयों से हार जाऊं वो इंसान नहीं हूं मैं, रुक जाऊं जिस दिन हारकर समझो जिंदा नहीं हूं मैं, है हौसलों की आरजू, रुकना मुझे आता नहीं, आसमां तक सीमित रहूं वो परिंदा नहीं हूं मैं"। ये हौसलों भरी लाइनें पीसीएस अधिकारी बनने वाली मेरठ की बेटी शिखा शर्मा ने स्वयं लिखीं हैं। जिससे ये तो साबित होता है कि पीसीएस परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने कितने हौसले और मेहनत के साथ तैयारी की है। 

विज्ञापन


बता दें कि शिखा शर्मा के पिता शंकरदत्त शर्मा उर्फ गोपाल चाय बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में चाय बेचने वाले की बेटी ने वो कर दिखाया, जिससे परिवार और रिश्तेदारों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना में चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय शिखा शर्मा ने सातवें प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास की है। पिछले सात सालों से लगातार पीसीएस की परीक्षा देते हुए उन्होंने हौसले का साथ नहीं छोड़ा। मेहनत और धैर्य के दम पर परिणाम उनके पक्ष में आया, जिससे परिवार में जश्न का माहौल है। शिखा शर्मा ने यूपी बोर्ड से संबद्ध महावीर शिक्षा सदन से हाईस्कूल व सेठ बीके माहेश्वरी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। जिसके बाद 2013 में डीएन डिग्री कॉलेज से बीएससी और 2015 में मेरठ कॉलेज से मॉर्डन हिस्ट्री से एमए की पढ़ाई पूर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

इसके बाद से वो पीसीएस की परीक्षा में बैठ रहीं थीं, पिछली परीक्षा में एक नंबर से रह गई। एक बार इंटरव्यू में भी पास नहीं हो पाईं। लेकिन उनके हौसलों के आगे मुश्किलों ने हार मान ली और उन्होंने संघर्ष के बावजूद पीसीएस की परीक्षा पास कर ली। उन्होंने लोक प्रशासन विषय से परीक्षा पास की है, उन्हें जिला दिव्यांगजन कल्याण सशक्तिकरण अधिकारी का पद मिला है।

बेटियों को उड़ने दो, आगे बढ़ने दो
शिखा शर्मा ने बताया कि मम्मी पुष्पा शर्मा और पापा शंकरदत्त शर्मा व परिवार के लोगों ने कभी हौसला टूटने नहीं दिया। परीक्षा परिणाम से निराशा मिली तो मैंने पढ़ाई छोड़ने तक का मन बनाया, लेकिन परिवार के लोगों ने मुझे पढ़ाई न छोड़ने का हौसला दिया। जिससे मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत मिली। सभी को यही कहूंगी कि बेटियों को उड़ने दो और आगे बढ़ने दो, वो अपनी मंजिल खुद ढूंढ लेंगी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा 

पिता शंकरदत्त शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी होनहार है और हमने बेटे से बढ़कर उसका साथ दिया। सभी को बेटियों पर भरोसा कर उसे आगे बढ़ने देंगे तो परिणाम ऐसे ही आएंगे। परीक्षा पास होने पर ताई चंद्रा शर्मा, बहन प्रीति शर्मा, जीजा अतुल शर्मा, भाई उदित शर्मा, मौसी व चाची साधना शर्मा सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed