फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Daughter ran away with her lover from home with one lakh rupees and jewellery 15 days before marriage

UP: शादी से 15 दिन पहले बेटी ने किया ऐसा कांड, परिजनों के उड़े होश, घर से एक लाख रुपये और जेवरात भी गायब

Sat, 02 Dec 2023 04:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Dec 2023 04:44 PM IST
सार

Meerut News : शादी से 15 दिन पहले बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बेटी घर से एक लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Daughter ran away with her lover from home with one lakh rupees and jewellery 15 days before marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में शादी से दो सप्ताह पहले ही प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ एक लाख रुपये की नगदी व जेवरात भी साथ ले गई। घटना के बाद पांच दिन से युवती के परिजन खुद ही तलाश कर रहे थे। उसका पता न चलने पर शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने युवक के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


रोहटा रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी 15 दिसंबर को होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्र में शादी के कार्ड बंट चुके थे। परिजन शादी की खरीदारी में लगे थे। 

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, युवती काफी समय से रवि नाम के युवक के संपर्क में थी। पांच दिन पूर्व युवती शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने काफी तलाश किया, मगर उसका पता नहीं चला। 

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा

इसके बाद पीड़ित परिजन प्रेमी के घर पहुंचे। उन्हें पता चला कि युवक भी घर से फरार है। परिजनों के अनुसार, युवती नगदी और जेवरात भी साथ ले गई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। दोनों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed