फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut daroga video viral latest news and women lawyers collision in many cars

दरोगा पिटाई मामला: नशे में धुत महिला वकील ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, थाने में जमकर मचाया उत्पात

Wed, 24 Oct 2018 09:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
meerut daroga video viral latest news and women lawyers collision in many cars
थाने में हंगामा करती महिला
मेरठ में दरोगा पिटाई मामले से सुर्खियों में आई महिला वकील ने बुधवार शाम को शराब के नशे में अपनी गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ा दी। इस दौरान महिला ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला ने थाने में भी जमकर हंगामा किया और थाने से भी भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


बता दें कि यह वही महिला है जो 20 अक्तूबर को भाजपा पार्षद के होटल में दरोगा से मिलने गई थी। इस दौरान दरोगा का भाजपा पार्षद से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि भाजपा पार्षद ने दरोगा को पांच थप्पड़ जड़ दिए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो गई थी। 
विज्ञापन

ये था मामला
मेरठ में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में खाना खाने गए मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार और एक महिला ने खाने की देरी का विरोध किया, जिसपर बवाल हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में पहले महिला ने तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौज की। इसके बाद होटल मालिक भाजपा नेता और स्टाफ ने होटल को अंदर से बंद करके दरोगा को जमकर पीटा। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। 

पुलिस के अनुसार, वार्ड 40 से भाजपा पार्षद चौधरी मनीष पंवार का नेशनल हाईवे स्थित खिर्वा चौपले के पास ब्लैक पेपर नाम से होटल है। परतापुर थाने की मोहिउद्दीनपुर चौकी पर तैनात सुखपाल पंवार कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला को देर रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से होटल में खाने के लिए लेकर गए थे।

आरोप है कि दोनों ही नशे की हालत में थे। इस दौरान दोनों ने वेटर को खाना लाने के लिए ऑर्डर दिया। ऑर्डर पूरा होने में कुछ देर हो गई। गुस्साई महिला ने कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता शुरू कर दी।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed