{"_id":"652991c8672c2b431b07d423","slug":"meerut-danish-akhlaq-gets-bail-from-high-court-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : दानिश अखलाक को हाईकोर्ट से मिली जमानत, दिल्ली की युवती ने दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : दानिश अखलाक को हाईकोर्ट से मिली जमानत, दिल्ली की युवती ने दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट
Sat, 14 Oct 2023 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:21 AM IST
सार
दानिश के खिलाफ दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा के मुताबिक दानिश ने खुद को अविवाहित बताते हुए इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक को शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। दानिश के खिलाफ दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली निवासी बीए की छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर 22 अगस्त को दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
छात्रा के मुताबिक दानिश ने खुद को अविवाहित बताते हुए इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद वो दिल्ली के हौजखास स्थित एक रेस्टोरेंट में मिला। फिर उसने होटल क्रोम में बुलाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर इस मामले में 26 अगस्त को परतापुर थाने में दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 27 अगस्त को पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
29 सितंबर को दानिश की जमानत अर्जी को मेरठ जिला जज की अदालत से खारिज कर दिया गया था। इसके बाद जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने दानिश अखलाक को जमानत दे दी। पूरे प्रकरण में दानिश के पिता शाहिद अखलाक का कहना है कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। आगे भी न्याय मिलेगा। दानिश निर्दोष है, ये आगे भी साबित हो जाएगा।