फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: dangerous intentions of PFI, Arrested members told youths were instigated and linked

Meerut: गिरफ्तार सदस्यों ने बताए PFI के खतरनाक इरादे, भड़काकर संगठन से जोड़े जाते थे युवा

Sun, 25 Sep 2022 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Sep 2022 03:59 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा से पीएफआई के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि पीएफआई के निशाने पर  योगी सरकार और देश की शांति व्यवस्था बिगाड़ना मकसद था। हिंसक घटनाओं  के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर सहित कई जिलों में नेटवर्क फैलाया था।

विज्ञापन
Meerut: dangerous intentions of PFI, Arrested members told youths were instigated and linked
PFI सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस ने विशेष ऑपरेशन के तहत शनिवार खरखाैदा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों को PFI व कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों के साथ मिलकर देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह जताते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। टीम के अधिकारी इनसे गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


देश को खंडित करने वर्ष 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने जाने का षड्यंत्र कर हिंदु व मुसलमानों के बीच सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने आदि गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर इन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी शादाब अजीज कासमी ऑल इंडिया इमाम काउंसलिंग के पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष है। मुफ्ती शहजाद पीएफआई के एडहॅाक कमेटी का सदस्य है। मोहम्मद इस्लाम ऑल इंडिया इमाम काउंसलिंग का सदस्य है। इनके साथ मोहम्मद साजिद से सुरक्षा एजेंसी ने घंटों पूछताछ की। यह भी पता चला कि वर्ष 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मंशा से वह ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: कबाड़ से जुगाड़ अभिनव प्रयोग में राष्ट्रीय स्तर पर चमका मेरठ, पीएम मोदी ने की तारीफ, रंग लाई मुहिम

 

युवाओं को भड़काकर पीएफआई से जोड़ने की कोशिश
आरोपियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें देश में आतंकी और आईएसआई संगठन से जुड़कर हिंसक घटनाओं के लिए प्रेरित किया जाता है। सभी पीएफआई से जुड़े लोगों का मकसद होता है कि देश में शांति व्यवस्था बिगाड़ना है। सीएए और एनआरसी के बारे में गलत तथ्य पेश कर युवाओं को पीएफआई से जोड़ने की कोशिश की जाती रही है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम द्वारा फुगाना थाना क्षेत्र के जोगियाखेड़ा गांव से पकड़ा इस्लाम कासमी कुछ दिनों से गांवों में सर्फ साबुन बेचता था। उसके संबंध पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से पाए गए। उसके खिलाफ मेरठ के खरखौदा थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अब उसके संपर्क में रहने वालों की जांच शुरू की हैं।

जोगियाखेड़ा गांव निवासी  हाजी अख्तर के बेटे इस्लाम कासमी को दो दिन पहले एनआईए की टीम पकड़कर अपने साथ ले गई थे। माना जा रहा था कि इस्लाम कासमी का संबंध पीएफआई से था लेकिन परिजनों ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार किया था। परिजनों का कहना था कि वह तो गांव के बाहर मदरसे में पढ़ाता है। परिवार मजदूरी कर गुजारा कर रहा है। इस्लाम के पकड़े जाने के बाद से क्षेत्र के लोग भी उसकी भूमिका संदिग्ध मान रहे थे। लेकिन सभी ने चुप्पी साधी थी। 

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

हालांकि परिजनों ने इस्लाम के मदरसे में पढ़ाने की बात कही है लेकिन यह बात भी सामने आ रही है कि वह वर्तमान में बाहर रह कर सर्फ साबुन बेचता था। उसके संबंध पीएफआई से थे। सूत्रों के अनुसार, इसके साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।
 

एनआईए ने उसके अलावा तीन अन्य पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। एटीएस और एनआईए की टीम ने इनके खिलाफ मेरठ के खरखौदा थाने में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed