फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की मेरठ के 'कबाड़ से जुगाड़' अभियान की तारीफ, रंग ला रही मुहिम

Sun, 25 Sep 2022 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Sep 2022 12:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में एक बार फिर से मेरठ छाया रहा। पीएम मोदी ने मेरठ नगर निगम के 'कबाड़ से जुगाड़' कर सजाए गए चौराहों की खूब प्रशंसा की। उन्होंने मेरठ में किए गए अभिनव कार्यों की तारीफ की।

विज्ञापन
Mann Ki Baat: PM Modi talks about intersections decorated with junk in Meerut Kabaad se Jugaad
मन की बात कार्यक्रम में छाया मेरठ - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 93वें अंक में मेरठ राष्ट्रीय स्तर पर छा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में 'कबाड़ से जुगाड़' अभियान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी ऐसे प्रयोग किए जाने चाहिए, जिससे हम कबाड़ वस्तुओं का प्रयोग सही तरीके से कर सकें।

पीएम मोदी को भाया 'कबाड़ से जुगाड़'
मेरठ नगर निगम ने हाल ही में सर्किट हाउस चौराहे पर टायर और अन्य बेकार वस्तुओं से चौराहे का सौंदर्यकरण किया है। इसके अलावा गांधी आश्रम चौराहे पर कबाड़ से चौराहे को सुंदर आकार दिया है। इन चित्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में दिखाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इससे पहले भी 'मन की बात' में अलग-अलग विषयों पर मेरठ का नाम चमकता रहा है। इस क्रांतिकारी शहर ने खेल, शिक्षा, उद्योग, किसान आदि क्षेत्रों में भी अपना नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।

Mann Ki Baat: PM Modi talks about intersections decorated with junk in Meerut Kabaad se Jugaad
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
निष्प्रायोजन वस्तुओं से सजाए जा रहे हैं मेरठ के चौराहे
पीएम मोदी ने अपने अभिभाषण के दौरान कबाड़ से जुगाड़ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबाड़ से जुगाड़ अनुपयोगी वस्तुएं जैसे लाेहे का स्क्रैप, प्लास्टिक वेस्ट, पुराने टायर आदि का प्रयोग कर उन्हें उपयोगी बनाए जाने की एक मुहिम है, जिसमें मेरठ नगर निगम द्वारा पहल करते हुए इस योजना को मूर्त रूप देते हुए चौराहे, साईड पटरी, स्ट्रीट इंस्टानेशन का कार्य शुरू किया गया है, जो एक सराहनीय प्रयास है।
 
Mann Ki Baat: PM Modi talks about intersections decorated with junk in Meerut Kabaad se Jugaad
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मेरठ नगर निगम द्वारा कबाड़ से जुगाड़ योजना के अर्न्तगत प्रथम चरण में मेरठ नगर के व्यस्तम चौराहे में से एक गांधी आश्रम चौराहे पर सिटी ब्यूटीफिकेशन योजना के अंतर्गत प्रयोग में न आने वाली सामग्री जैसे आयरन स्कैप, फ्री छीलस आदि का प्रयोग करते हुए बेहत कम व्यय पर फाउंटेन का निर्माण कर जनता के दर्शनार्थ चालू करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mann Ki Baat: PM Modi talks about intersections decorated with junk in Meerut Kabaad se Jugaad
मन की बात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इसी के साथ कबाड़ से जुगाड़ योजना को आगे बढ़ाते हुए सर्किट हाउस चौराहे पर वेस्ट आयरन स्क्रैप से लाइट ट्री, तेल के ड्रम से स्ट्रीट इंस्ट्राॅलेशन, हाथ ठेली के चक्कों से बैरिकेडिंग कर मिनी व्हील पार्क, जेसीबी के टायरों से डिस्प्ले बाॅल, पार्कों में घूमने आने वाले वृद्धजनों के सुविधा के दृष्टिगत गाड़ियों के टायरों से स्टूल व मेज का निर्माण अल्पव्यय में  कराया गया।

विज्ञापन
Mann Ki Baat: PM Modi talks about intersections decorated with junk in Meerut Kabaad se Jugaad
डीएम दीपक मीणा, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से मेरठ नगर निगम द्वारा कई और प्रोजेक्ट, जैसे पार्कों में प्ले टनल व चौराहे के सौन्दर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed