{"_id":"65a7d8532238925eda023e6b","slug":"meerut-criminal-bilal-injured-in-encounter-died-died-in-medical-hospital-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुठभेड़ में घायल बदमाश बिलाल की मौत, मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुठभेड़ में घायल बदमाश बिलाल की मौत, मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ा
Wed, 17 Jan 2024 07:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jan 2024 07:09 PM IST
सार
मेरठ के मवाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बदमाश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बदमाश बिलाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के मवाना थाना पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मंगलवार को मुठभेड में गिरफ्तार बदमाश की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फरार दो बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इनके पास से आई 20 कार बरामद की।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में बदमाश बिलाल पुत्र अबरार निवासी खतौली मुजफ्फरनगर को पेट में गोली लगी थी। उसको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, मवाना थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश अब्दुल समद पुत्र मुन्ना निवासी खतौली को भी गिरफ्तार किया गया था।
दो बदमाश औसामा पुत्र मईनुद्दीन व शोएब अंसारी पुत्र नईम अंसारी निवासीगण खतौली भागने में सफल रहे थे। इन दोनों को बुधवार को पकड़ लिया गया है। बदमाशों के पास से आई 20 कार और सात नंबर प्लेट, दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस व तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन