फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Wife accused of throwing acid on husband detained, illegally running hotels got closed

Meerut Crime Report: पति पर तेजाब फेंकने की आरोपी पत्नी हिरासत में, दो युवकों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 22 Oct 2023 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी में पति नदीम के चेहरे पर तेजाब डालने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Wife accused of throwing acid on husband detained, illegally running hotels got closed
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी में पति नदीम के चेहरे पर तेजाब डालने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। नदीम ने थाने में तहरीर दी थी कि गुरुवार रात में जब वह सो रहा था तो पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे डंडे से पीटा। विरोध करने पर तेजाब डाल दिया।

विज्ञापन


तेजाब की छींटे आंख में जाने से उसकी रोशनी भी प्रभावित हाे गई। उधर, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

छात्रा का पीछा करते हुए इंस्टीट्यूट तक पहुंचे छात्र
कंकरखेड़ा से मोदीपुरम एक इंस्टीटयूट में पढ़ने जा रही बीसीए छात्रा का दो छात्र पीछा करते हुए घर से इंस्टीट्यूट तक पहुंच गए। घंटों तक घबराकर छात्रा इंस्टीट्यूट से बाहर नहीं निकली। इसके बाद उसने अपने भाई और फिर 112 पुलिस को सूचना दी। बाद में तहरीर लेकर छात्रा तीन थानों के चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कंकरखेड़ा निवासी एक छात्रा मोदीपुरम के एक इंस्टीट्यूट में बीसीए की छात्रा है। छात्रा की कक्षा में पढ़ने वाला एक युवक अपने साथी के साथ शनिवार को कंकरखेड़ा से उसका पीछा करते हुए इंस्टीट्यूट तक पहुंच गए। कई दिन से छात्रा का दोनों पीछा कर रहे थे। घबराई छात्रा ने अपने भाई को सूचना दी और खुद इंस्टीट्यूट में ही रुक गई। बाद में जब भाई मौके पर पहुंच गया तो उसने 112 पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस तहरीर देने की बात कहकर वहां से चली गई। छात्रा और उसका भाई पल्लवपुरम थाने पहुंचे, वहां से मामला कंकरखेड़ा का बताकर लौटा दिया गया। कंकरखेड़ा थाने पहुंचे तो वहां से पल्लवपुरम थाने भेज दिया गया। छात्रा पल्लवपुरम थाने आई तो उसे मामला दौराला थाने का बताकर भेज दिया।

छात्रा घंटों तक तहरीर लेकर थानों के चक्कर काटती रही। थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। मामला छात्रा से जुड़ा हुआ है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रूप से चल रहे होटलों को बंद कराया
सीओ दौराला के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कई होटलों पर छापा मारा। तीन को छोड़कर किसी भी होटल के मानक पूरे नहीं मिले। पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे होटलों को बंद करा दिया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि कई दिनों से हाईवे व आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से होटल संचालन की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने पुलिस के साथ बृहस्पतिवार रात खिर्वा रोड व आसपास के क्षेत्र में कई होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया। वहां रजिस्टर में सही तरह से एंट्री नहीं थी। कोई भी होटल संचालक कागज पूरे नहीं दिखा सका, जिस पर होटलों को बंद करा दिया गया। शनिवार को भी रोहटा रोड पर कई होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस को देखकर कई होटल संचालक भाग गए। पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे सभी होटलों को बंद कर दिया। वहीं कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने तक होटल खोलने के लिए मना कर दिया।

सीओ ने कहा कि अगर किसी ने जबरन होटल खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ दौराला का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे होटलों को बंद करवा दिया गया है और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

एक महिला ने दो युवकों पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और एक आरोपी के खिलाफ अपहरण कर जबरन शादी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

सरधना रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 8वीं कक्षा की छात्रा है। गांव के ही दो युवक आए दिन उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते थे। सात महीने पूर्व आरोपियों ने उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद किशोरी से दुष्कर्म किया था।

वहीं आरोपियों ने किशोरी की फोटो व वीडियो बना ली थी। आरोपियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली थी। इसके आधार पर आरोपी पिछले सात महीने से कई बार किशोरी से दुष्कर्म कर चुके थे। कुछ दिन पूर्व किशोरी ने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता कर दी।

महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह काम पर गई थी। शाम के समय घर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी गायब है। महिला ने दोनों आरोपियों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया और यह भी कहा कि एक आरोपी ने उसकी बेटी से जबरन मंदिर में शादी कर ली है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed