फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: police removed stones on the roof of houses with help of drone

Meerut Crime Report: पुलिस ने ड्रोन की मदद से मकानों की छत पर पड़े रोड़े हटाए, हत्यारे को आजीवन कारावास

Tue, 27 Feb 2024 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने ड्रोन की सहायता से मकानों की छत पर पड़े पत्थरों को कैमरे में कैद किया फिर टीम ने इन पत्थरों को छतों से हटवाया। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने छतों से पत्थर हटवाए।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: police removed stones on the roof of houses with help of drone
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मवाना में पुलिस ने मिश्रित आबादी क्षेत्र को संवेदनशील मानते सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन सोमवार को ड्रोन कैमरा उड़ाकर स्थिति का निरीक्षण किया। एक मकान के ऊपर कुछ रोडे पड़े दिखे। उनको तुरंत हटवाया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर सुरक्षा के मद्देनजर नगर की मिश्रित आबादी में स्थिति का जायजा लेने के लिए ड्रोन उड़ाकर देखा गया। मखदूमपुर रोड, गाढो वाला चौक, खलील चौक, तेलियों वाला कुआं तथा अटौरा रोड पर दो स्थानों पर ड्रोन कैमरा उड़ाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


तेलियों वाले कुएं के पास एक मकान की छत पर रोडे पड़े दिखाई दिए। जिस पर तुरंत ही मकान मालिक को बुलाकर जानकारी ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मकान मालिक ने पूछताछ में बताया कि मकान में अभी निर्माण कार्य हुआ है, जिस कारण रोडे पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने तुरंत रोडे हटाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि रोडे हटवा दिए गए हैं। बाकी सभी जगह स्थिति ठीक मिली है तथा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

हत्यारे को आजीवन कारावास
न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या 3 मेरठ ने हत्या के आरोपी मनोज सैनी को आजीवन कारावास से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा ने थाना ब्रह्मपुरी मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन की शादी आरोपी मनोज सैनी पुत्र महेंद्र सिंह सैनी निवासी शिव शक्ति नगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न करने पर आरोपी ने पीड़िता को जलाकर मार दिया। न्यायालय ने  पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखकर आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित किया। 

हत्या में नामजद किए जाने की मांग
सरधना के गांव कपसाड़ में अजय कश्यप पुत्र रामफल की हत्या के मामले में दो अन्य के नाम शामिल किए जाने की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसएसपी दफ्तर पर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित परिजन चन्दरपाल ने बताया कि 20 जनवरी को कुछ लोग अजय को घर से बुलाकर ले गए थे। अगले दिन उसका शव गांव के अमन के घर पर मिला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन दो अन्य हत्यारोपियों की नामजदगी नहीं की गई थी। 

ध्वस्तीकरण के दौरान जेसीबी पर गिरी दीवार, ड्राइवर 
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर अवैध निर्माण की एक दीवार ध्वस्तीकरण के दौरान जेसीबी पर गिर गई। जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडा की टीम हापुड़ रोड स्थित जाहिदपुर गांव में एक अवैध फैक्टरी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहुंची और जेसीबी चालक बिल्डिंग में हुए अवैध निर्माण को तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक अवैध बिल्डिंग की एक दीवार जेसीबी पर गिर गई। घटना के चलते हड़कंप मच गया। जेसीबी के ड्राइवर इरशाद को केबिन से बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अवैध रूप से मीटर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग
डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्मशाला सेवा ट्रस्ट कसेरू बक्सर मवाना रोड के पदाधिकारियों ने आज पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसएसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने आंबेडकर धर्मशाला व सामुदायिक केंद्र पर अवैध रूप से बिजली के मीटर लगाकर कब्जे की साजिश का आरोप लगाया। ट्रस्ट के संतलाल, विनोद आदि की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गंगा नगर के पावर स्टेशन के एसडीओ व जेई से मिलीभगत कर वहां बिजली के मीटर लगा दिए गए हैं। तीन अन्य मीटरों के लिए आवेदन किया गया है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। 
 

बैक करते समय महिला के पैर पर चढ़ा ट्रक
परतापुर में कुडां फाटक स्थित रेलवे फाटक के पास हादसा हो गया। शाम के समय अपनी सहेली के साथ घूमने गई एक महिला ट्रक के नीचे आ गई जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस ने महिला को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हूई है। झिल्ला बस्ती निवासी बबली पत्नी यादाराम परतापुर स्थित कुंडा फाटक के पास सोमवार शाम को अपनी सहेली के साथ घूमने गई थी। परतापुर ट्रेक पर मालगाडी से ट्रक में माल लोड करने के बाद ट्रक को बैक करते समय बबली ट्रक के नीचे आ गई। इसमें महिला पर ट्रक का टायर चढ़ गया। महिला के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।  

वाहन खड़े करने को लेकर विरोध, एसएसपी से शिकायत
सूरजकुंड रोड पर चार पहिया व दोपहिया वाहनों को खड़ा करने का विरोध हो रहा है। सोमवार को भाजपा नेता व स्थानीय लोगों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक सूरजकुंड मुख्य मार्ग पर खेल उत्पादों का बाजार भी है। दुकानदार अपने व कर्मचारियों के दोपहिया और चौपहिया वाहन सड़क पर बीचों-बीच खड़े कर देते हैं, इससे पूरा दिन मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहता है। सूरजकुंड रोड के रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिए यहां से निकलना भी दूभर रहता है। लोगों ने कहा कि यहां सूरजकुंड पर श्मशान घाट भी है। दाह संस्कार के अंतिम यात्रा वाहनों से शव लाये जाते हैं, लेकिन सड़क पर भारी संख्या में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने के कारण अंतिम यात्रा वाहन भी इस मार्ग पर नहीं निकाल पाते हैं। एसएसपी ने इस मामले में एसपी यातायात को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

पुलिया का चौड़ीकरण होने पर हंगामा
भूमिया पुल स्थित पुलिया के चौड़ीकरण होने पर विपक्ष पार्षदों ने हंगामा करते हुए निर्माण रुकवा दिया। जानकारी लगते ही भाजपा पार्षद और उनके समर्थक भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी हुई। भूमिया पुल स्थित पुलिया का चौड़ीकरण का निर्माण चल रहा है। सोमवार को पार्षद शाहिद समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और जलनिकासी नहीं होने का आरोप लगाते हुए निर्माण रुकवा दिया। जानकारी पर भाजपा पार्षद अरुण मचल, अरविंद अरोरा, अनिल वर्मा, राकेश गौड़ सहित कई उनके समर्थक वहां पर पहुंचे। दोनों पक्षों में गहमागहमी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि जलनिकासी को देखते हुए पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार सुबह  टीम के साथ पहुंचकर दोबारा से निर्माण शुरू कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed