फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Erickshaw driver beats PRD jawan and molests female doctor

Meerut Crime: ई-रिक्शा चालक ने PRD जवान से की हाथापाई, महिला चिकित्सक से घर में घुसकर छेड़छाड़

Fri, 27 Oct 2023 05:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 05:09 PM IST
सार

Meerut Crime Report : महिला चिकित्सक के साथ पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ भी की।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Erickshaw driver beats PRD jawan and molests female doctor
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ई-रिक्शा चालक ने की पीआरडी जवान से हाथापाई

विज्ञापन

मेरठ में हापुड़ अड्डे चौराहे पर ई-रिक्शा को रोकने पर चालक ने पीआरडी जवान के साथ गाली गलौच कर हाथापाई कर डाली। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और ई-रिक्शा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।

ओंकार हत्याकांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र में खोखा संचालक ओंकार की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी रिजवान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जागृति विहार एक्सटेंशन के पास 20 अक्तूबर की दोपहर बाइक सवार युवकों ने ओंकार पुत्र बीरबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घोसीपुर निवासी आरोपी शोएब पुत्र रफीक और सलमान पुत्र इंतजार उर्फ लादेन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों को तमंचा देने वाला रिजवान पुत्र रियासत फरार चल रहा था। उसे काली नदी के पास रिंग रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

महिला चिकित्सक से घर में घुसकर छेड़छाड़
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में महिला चिकित्सक के साथ पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मेडिकल थाना क्षेत्र में चिकित्सक दंपती ने हाल ही में मकान खरीदा है। घर के पीछे रहने वाले परिवार ने उनकी दीवार से सटाकर 10-12 गमले रखे हुए थे। महिला चिकित्सक ने उनसे गमले हटाने के लिए कहा। पड़ोसी मनीष अग्रवाल व उसके पुत्र, पत्नी और बेटी झगड़ा करने लगे। आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ की। 

बाइक ने कार में साइड मारी, मारपीट
मेरठ में लालकुर्ती सब्जी मंडी में बाइक सवार ने कार में साइड मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। थाने में भी दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं चलती रही। बाद में पुलिस के धमकाने पर वे शांत हुए। बेगमपुल निवासी सुमित सब्जी खरीदने के लिए बाइक से लालकुर्ती सब्जी मंडी आया था। यहां एक कार में उसकी बाइक से साइड लग गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और काफी देर तक गहमागहमी के बाद मारपीट भी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

विज्ञापन

युवती लापता, परिजनों ने जताई अपहरण के आशंका
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल कॉलोनी से 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की है। खुशहाल कॉलोनी निवासी इलियास ने बताया कि बुधवार सुबह बेटी दुकान पर नाश्ते का सामान लेने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चलते पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है।

कपड़ा कारोबारी और मिस्त्री से मोबाइल लूटा
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर में आरएबी इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार रात पैदल जा रहे कपड़ा कारोबारी यासीन से अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी लिसाड़ी गेट रोड की तरफ फरार हो गए। वहीं  लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गोला कुआं पर बाइक के मिस्त्री फैजान से दो स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। 

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

किशोर ने शोरूम कर्मचारी का मोबाइल उड़ाया
मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर आए एक किशोर ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में काउंटर पर रखे कर्मचारी के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मलिक विशाल मित्तल ने बताया कि उसका मेट्रो प्लाजा स्थित तान्या इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। वहां काम करने वाले सनी का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक किशोर शोरूम में मोबाइल खरीदने के लिए आया था। सनी अपना मोबाइल काउंटर पर रखकर किशोर को मोबाइल दिखाने लगा। कुछ देर बाद उसका मोबाइल गायब मिला। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें किशोर काउंटर पर रखा मोबाइल जेब में रखता दिखाई दे रहा था। 

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed