फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Accident on highway in Meerut and fight between women over children dispute

Meerut Crime Report: हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर, बच्चों के विवाद में महिलाएं भिड़ीं, पथराव भी हुआ

Fri, 13 Oct 2023 06:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Oct 2023 06:17 PM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ में लिसाड़ी गेट थाने क्षेत्र के विकासपुरी में बच्चों के विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Accident on highway in Meerut and fight between women over children dispute
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर

विज्ञापन

हरिद्वार से पतंजलि का सामान लेकर दिल्ली जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसा पल्लवपुरम फेज दो स्थित एक अस्पताल के सामने चालक के संतुलन खोने से हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी चालक शत्रुघन को अस्पताल में भर्ती कराया और जाम खुलवाया।

युवक पर हमला करने वालों पर कार्रवाई नहीं
कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित पठानपुरा गांव निवासी सनी ने बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह तीन दिन पूर्व हाईवे पर वंडर सिटी के पास में अपने दोस्त के साथ शाम को घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की। तमंचे की बट और लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। साथी ने भागकर किसी तरह जान बचाई। भीड़ को आता देख हमलावर भाग गए। उसने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में महिलाएं भिड़ीं, पथराव
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाने क्षेत्र के विकासपुरी में बच्चों के विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। विकासपुरी में किराए के मकान में रहने वाली रेशमा व शमा के बच्चों में मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद बढ़ गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और महिलाओं को शांत कराया।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई

विज्ञापन

गांजा तस्करों ने दिव्यांग को पीटा
मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में गांजा तस्करों ने एक दिव्यांग से मारपीट की। पीड़ित दिलशाद ने तहरीर देकर बताया कि पास के रहने वाले गांजा तस्कर दीनू व आसिफ उस पर गांजा बेचने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर बृहस्पतिवार उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आए लोगों ने उसे बचाया। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed