फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Truck hits bike, two people injured, scooty riding miscreants loot mobile

Meerut Crime News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल, स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा

Mon, 09 Jun 2025 03:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Jun 2025 03:15 PM IST
सार

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित अंबर सिनेमा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई व दानिश और जुबैर घायल हो गए। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Truck hits bike, two people injured, scooty riding miscreants loot mobile
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित अंबर सिनेमा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई दानिश और जुबैर घायल हो गए। घायलों उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत के कारण जुबैर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मेरठ के परतापुर स्थित गांव घाट के रहने वाले दानिश ने बताया कि बीती रात वह अपने चचेरे भाई जुबैर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अंबर सिनेमा के समीप पहुंचे तभी एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई व दानिश और जुबैर घायल हो गए। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आस्था हत्याकांड: कटे सिर की तलाश जारी, गंगनहर में दो जाल लगाए, गौरव की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश 

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में घायल हुए युवक ने कराई रिपोर्ट
परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर शनिवार रात जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने घायल दीपक की तहरीर पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

शनिवार रात गगोल रोड पर शताब्दीनगर सेक्टर- 4सी चौकी के पास बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइकों पर सवार युवकों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे।  एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी।

घटना के समय गगोल मोड मार्केट से सामान खरीदकर घर आ रहा दीपक शर्मा निवासी शताब्दीनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। परतापुर पुलिस ने दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को दीपक शर्मा ने परतापुर थाने पर 12 से अधिक अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी हमलावर शताब्दीनगर से एक युवक की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के में मारपीट हुई थी। 

अवैध पशु कटान के आरोप में एक गिरफ्तार
देहली गेट क्षेत्र के सरायलाल दास सेठ वाली गली में पशुओं का खून नालियों में बहने पर भाजपाइयों के हंगामे के बाद पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 70 किग्रा मांस और पशु कटान के औजार भी बरामद किए हैं।

शनिवार शाम अवैध पशु कटान का आरोप लगाकर हंगामा किया गया था। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा सहित अन्य ने रोष जताया था। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत रिपोर्ट दर्ज शेख अमजद को अवैध पशु कटान के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

बीमार युवक से की मारपीट लोगों ने हमलावर पकड़ा
भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर निवासी फैसल दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को घर के बाहर बैठा था। तभी स्कॉर्पियो में सवार होकर आए गांव के ही शकील के बेटे मोहसिन ने फैसल से अभद्रता की। विरोध करने पर फैसल की तरफ पिस्टल तान दी। पिस्टल छीनने को लेकर दोनों में खींचतान हो गई।

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने मोहसिन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कुछ दिन पूर्व उसके भतीजे साज के साथ भी मोहसिन ने मारपीट की थी। जांच कर रहे हसनपुर कदीम चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह का कहना है कि मोहसिन के पास पिस्टल नहीं मिला। मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: वेस्ट यूपी में 41 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, तपिश में झुलसे लोग, अभी और सताएगी गर्मी
 

घुड़चढ़ी के दौरान हुए झगड़े में दो घायल
सरधना में मोहल्ला जोगियान निवासी रामकिशन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को मोहल्ले के एक युवक की शादी थी। उसका पुत्र पवन कुछ लोगों के साथ मेरठ बरात में गया था। घुड़चढ़ी के दौरान एक युवक से रंजिश को लेकर कुछ गाली गलौज हुई थी। देर रात बरात से वापस आने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पवन के साथ मारपीट कर दी। बचाव में आई घर की महिलाओं से भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस दौरान वरुण के साथ भी मारपीट करते हुए गला दबाकर मारने की कोशिश की। दूसरे पक्ष के विशाल ने भी थाने में तहरीर दी है। बताया कि पवन पक्ष के लोगों ने उसके भाई से मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप लगाया
सरधना में गांव टेहरकी में पीड़ित साहिल ने तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर वह अपने चाचा के नलकूप पर नहा रहा था। इस दौरान गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी युवक को नलकूप से जाने को कहने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी देते हुए मौके से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथ कई युवकों को लेकर आया और धमकी देते हुए उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि उसने भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को पकड़कर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और साहिल को बचाया। तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूटा
नौचंदी थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूट लिया। शास्त्रीनगर निवासी नदीम शनिवार को बाजार से सामान लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह फोन पर किसी से बात कर रहा था।

आरटीओ कार्यालय के पास स्कूटी पर पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पीड़ित ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रोडवेज चालक को पीटने के आरोपी ने माफी मांगी
 हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अंकित ने शनिवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया था कि वह इटावा से रोडवेज बस लेकर शामली जा रहा था। इसी बीच नंगलाताशी गांव के सामने सड़क पर कुछ युवक बाइक से स्टंट कर रहे थे। बस चालक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

मारपीट का वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस एक आरोपी को लेकर थाने आ गई। अन्य आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस पकड़ में आने के बाद आरोपी लंगड़ाता हुआ थाने से बाहर निकला और बोला साहब गलती हो गई थी, आगे से नहीं करूंगा। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

बुलेट और मोपेड की टक्कर में दो व्यक्ति घायल
हस्तिनापुर कस्बे के मध्य गंगनहर पुल पर एक बुलेट सवार युवक की सामने से आ रहे मोपेड से टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार समेत दो लोगों को चोटें आईं। मनोहरपुर काॅलोनी के महावीर रविवार दोपहर खेत से मोपेड पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मध्य गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो तेज गति से बुलेट पर आ रहे जगमोहन से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। जगमोहन निवासी नारंगपुर ने बताया कि वह एक समारोह में गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed