फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Temperature in Meerut reached 40.7°C on Sunday, AQI also worsens

Meerut Weather: वेस्ट यूपी में 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान, तपिश में झुलसे लोग, अभी और सताएगी गर्मी

Mon, 09 Jun 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को तापमान 40.7 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन में 2-3 डिग्री और बढ़ने की चेतावनी दी है। गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, एयर क्वालिटी भी बिगड़ने लगी है।

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Temperature in Meerut reached 40.7°C on Sunday, AQI also worsens
धूप से बचने के लिए सिर पर अगोछा रखकर गुजरते युवा। संवाद

विस्तार

रविवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने मेरठ के लोगों को झुलसा कर रख दिया। दिन का तापमान 40.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन में यह 43 डिग्री तक जा सकता है। सुबह से ही चटक धूप ने मौसम में आग भर दी और दोपहर तक शहर की सड़कें वीरान हो गईं।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते चार दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सूर्यास्त के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 जून को आपके शहर में क्या हुआ 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के साथ बढ़ी हवा की गुणवत्ता में गिरावट
मौसम के साथ-साथ मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बिगड़ने लगा है। रविवार को शहर का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में वृद्ध, बच्चे और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
 
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। डॉ. शाही ने नागरिकों से अपील की कि इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखें, धूप में जाने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 37.9°C
सूर्योदय  05:20 am
सूर्यास्त 07:17 pm
हवा की गति -20.4 km/h
आर्द्रता -32%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -5:47 pm 
चंद्रास्त -4 बजकर 06 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed