फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: The head of the religious place posted an obscene video, there was a ruckus and a fight

Meerut Crime News: धर्मस्थल के प्रधान ने अश्लील वीडियो किया पोस्ट, हंगामा और मारपीट, पढ़ें अपराध संक्षेप

Mon, 21 Apr 2025 02:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Apr 2025 02:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: The head of the religious place posted an obscene video, there was a ruckus and a fight
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक धर्मस्थल के प्रधान ने धार्मिक कार्यक्रम के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस पर समाज के लोगों ने धर्मस्थल पर एकत्र होकर हंगामा किया। इसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। 

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट स्थित धर्मस्थल में रविवार शाम धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद धर्मस्थल के प्रधान ने कार्यक्रम के वीडियो के साथ एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए। लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि धर्मस्थल के प्रधान और दो कर्मचारियों ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार निशांत (23) की मौत हो गई, जबकि दोस्त शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूर्यापुरम निवासी निशांत 23 पुत्र मुकेश राजपूत रविवार शाम अपने दोस्त सुपरटेक निवासी शिवम के साथ शास्त्रीनगर गया था।

लौटते समय बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम हास्पिटल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद निशांत और शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 राहगीरों ने घायल दोनों युवकों को प्रेम हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान निशांत की मौत हो गई।  युवकों की जेब से मिले फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार निशांत दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी में काम करता था। पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। इंस्पेक्टर परतापुर दिलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

आबूलेन में आकाश खन्ना प्रदीप गुप्ता आमने-सामने
आबूलेन व्यापार संघ चुनाव शहर के व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि इस बाजार में पहली बार चुनाव हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस बाजार में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता की भी दुकान है। उस दुकान का संचालन उनका बेटा करता है। संयुक्त व्यापार संघ सुरेश सज्जनहार गुट से चुनाव लड़ रहे राजबीर सिंह स्वयं संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता गुट में उपाध्यक्ष पद पर हैं। ऐसे में यह चुनाव बहुत ही कांटे का हो गया है। 

  संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के जुड़े होने के साथ इतने लंबे अंतराल में चुनाव होने के कारण यह चुनाव सभी व्यापारियों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। आबूलेन व्यापार संघ चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को चुनाव अधिकारी राहुल दास ने अंतिम सूची जारी की। अध्यक्ष पद पर आकाश खन्ना, प्रदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर मुकुल त्यागी और राजबीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर चितवन अरोड़ा और गौरव सेठ, उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह, रमेश कुमार चौधरी, संजय कुमार, समित आहूजा, संगठन मंत्री पद पर मोहम्मद आसिफ अंसारी, नितिन माहेश्वरी, मंत्री पद पर अजय अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, चेतन नागपाल, हिमांशु मुटरेजा, मनीष महाजन, निखिल खन्ना, राजन पाहवा, सागर गुप्ता, संजय मुंजाल, शम्मी आनंद, सिराज अहमद, शिवम माहेश्वरी, सुनील सोनकर, तरुण सेठ, वसीमुद्दीन को के नाम आए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर विशाल अग्रवाल और मंत्री पद पर अंकुल अग्रवाल और कुलविंदर सिंह ने अपने नाम वापस लिए।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाया अभियान, सत्यापन किया
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर शहर और देहात में हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर थाने में लाकर सत्यापन किया गया। सत्यापन करने के बाद उनसे वर्तमान में चल रहे कामकाज के बारे में पूछा गया। 70 साल से अधिक के बुजुर्ग जिनकी हिस्ट्रीशीट और गैंगस्टर में केस दर्ज हैं, उनको थाने नहीं बुलाया गया। 

 वहीं दूसरी ओर शराब पीकर वाहन चलाने वालाें के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात डाॅ. राकेश कुमार मिश्रा को हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए। थाने में एक रजिस्टर भी बनाया गया, जिसमें आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के स्टेटस के बारे में जानकारी की गई। 

  वर्तमान में आरोपी क्या कर रहे हैं, इसके बारे में भी जानकारी कर रजिस्टर में दर्ज किया गया। इसके बाद सभी थानेदारों ने इसकी रिपोर्ट एसपी देहात और एसपी सिटी को दी। जिसके बाद यह रिपोर्ट एसएसपी को दी गई। एसएसपी ने बताया कि हर महीने हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों का सत्यापन कराया जाएगा। इनकी गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए पुलिस और एलआईयू को निर्देशित किया गया है।

ट्रक चालक व परिचालक ने व्यापारी पर किया हमला, चेन लूटने का आरोप
 रेलवे रोड पर ट्रक हटाने के विवाद में शुक्रवार को चालक भूरा और परिचालक ने दो व्यापारी चंद्रमोहन सिंघल व उनके पुत्र अभय सिंघल से हमला कर दिया। व्यापारी ने दोनों पर चेन लूटने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के साथी को तलाश रही है। 

सदर थाना क्षेत्र के तिलक पार्क निवासी चंद्रमोहन सिंघल व अभय सिंघल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह किसी काम से रेलवे रोड की तरफ गए थे। इसी बीच एक ट्रक को उन्होंने साइड में करने के लिए कहा था। आरोप है कि इसी बीच ट्रक चालक व परिचालक ने दोनों पिता-पुत्र के साथ गाली गलौज कर दी थी। पीड़ितों ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया था।

आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने पीड़ितों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सिर में चोट लगने से दोनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान हमलावर पीड़ितों की चेन तोड़कर भाग गए। घायल पीड़ित थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed