UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
Meerut News : स्टाफ नर्स ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई तो वे हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि दो कर्मचारियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विस्तार
मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने दो कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। नर्स का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने छह माह में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
खरखौदा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक अस्पताल में स्टाफ नर्स की नौकरी करती है। करीब छह माह पहले अस्पताल में कार्यरत दो कर्मचारियों ने रजिस्टर पूरे करने के बहाने से उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह माह में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक कि उसे नशे की गोलियां भी खिलाईं। समाज में इज्जत के डर से वह चुप रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन
वहीं, 17 जून को पीड़िता खरखौदा थाने में पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बुधवार को पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात