फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Ruckus in Roshnikunj after bones found in temple, former MP Rajendra Agarwal acquitted

Meerut Crime News: मंदिर में हड्डी मिलने पर रोशनीकुंज में हंगामा, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल दोषमुक्त

Fri, 11 Jul 2025 12:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 11 Jul 2025 12:18 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम में रोशनीकुंज स्थित शिव मंदिर में गुरुवार सुबह हड्डी मिलने से कॉलोनी के लोगों में रोष फैल गया। पढ़ें मेरठ से अपराध के मुख्य समाचार एक क्लिक में।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Ruckus in Roshnikunj after bones found in temple, former MP Rajendra Agarwal acquitted
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में रोशनीकुंज स्थित शिव मंदिर में गुरुवार सुबह हड्डी मिलने से कॉलोनी के लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। शिव मंदिर के पुजारी शंकर ने बताया कि जब वह मंदिर परिसर में पहुंचे तो पूजा अर्चना के लिए रखी हुई किताब में छोटी हड्डी रखी हुई थी, साथ ही चावल व रोली भी रखी थी।

विज्ञापन


किसी ने तंत्र क्रिया करने के लिए यह सब सामान रखा है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिसने ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमले में कार्रवाई नहीं
सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान निवासी राजेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र रोहन के साथ फरवरी में सागर पुत्र राकेश ने मारपीट की थी। उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। राजेंद्र के अनुसार, सागर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को रफा-दफा करवा दिया। सागर ने अपने चाचा प्रदीप के साथ मिलकर रोहन को रास्ते में घेर लिया और उस पर दोबारा हमला किया। आरोपियों ने मुकदमा कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने सागर और प्रदीप पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  
 

दो दिन में नौ किसानों की ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर चोरी
मवाना के मटौरा के किसानों ने बताया कि आठ जुलाई की रात चोरों ने गांव निवासी किसान अमरपाल, लीलू, कंवरपाल और कुसुम के खेतों में लगी ट्यूबवेलों पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को चोरी कर लिया। इसके संबंध में तहरीर दी गई थी।

पुलिस द्वारा चार ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को गंभीरता से न लेने का नतीजा यह हुआ कि चोरों के हौंसले बुलंद हो गए। चोरों ने बुधवार रात चोरों ने किसान रकम पाल, राजपाल यादव, शोभाराम, प्रताप यादव व ऋषिपाल शर्मा की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए पांच ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। इस संबंध में कुसुम ने थाने में तहरीर दी है। 

मेरठ के न्यायालय अपर अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए चंद्रशेखर मिश्र ने रेल रोकने के आरोप में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल को दोषमुक्त किया है।

पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल पर 2012 में सिटी स्टेशन पर रेल रोकने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। राकेश कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सिटी स्टेशन पर बेटर इंस्पेक्टर तैनात थे। सूचना मिली कि रेल को दैनिक यात्रियों द्वारा रोका जा रहा है जिसके बाद वह स्टेशन पर पहुंचे तो रेल के सामने पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल 100 आदमियों के साथ सामने आए और इंजन पर चढ़ गए। गाड़ी में डिब्बे कम होने के कारण ये लोग रेल विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

कोर्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ आठ गवाह पेश हुए। उनके अधिवक्ता ने कहा कि मुकदमे में उन्हें झूठ फसाया जा रहा है। इस संबंध में अधिवक्ता ने उनके निर्दोष होने के साक्ष्य न्यायालय पेश किया। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी पूर्व सांसद को दोषमुक्त कर दिया।   संवाद
 

ब्रह्मपुरी पुलिस ने निकाह का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी सुहैल निवासी लिसाड़ी रोड, तारापुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि माधवपुरम क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुहैल ने उसे निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसके मकान बेचने के पैसे हड़प लिए।

आरोपी के पास कुछ अश्लील वीडियो भी है, जिसको पीड़िता को वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डा. विपिन ताडा से भी शिकायत की थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुहैल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी
भावनपुर थाना के गांव औरंगाबाद निवासी इरशाद पेशे से जौं का कुट्टा बेचने का काम करता है। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो में देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करते हुए कलमा पढ़वा लेने की धमकी दी। गांव के ही मैनपाल चौहान, रवि चौहान, मोंटी चौहान, विकास चौहान, जय चौहान, शशि चौहान, राजा चौहान, संजय कश्यप, शंकर सैनी, कपिल चौहान आदि थाने पहुंचे और तहरीर दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंदिर के सामने शराब पीने का जताया विरोध, अभद्रता
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी अर्चना ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ सात वर्ष से मंदिर में रह रही है। वह मंदिर की साफ- सफाई करती है। कुछ दिनों से कॉलोनी का युवक अपने दोस्तों के साथ मंदिर के सामने बैठकर शराब पीता है।

बुधवार को भी आरोपी दो दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। उसने मंदिर के सामने शराब पीने के लिए मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और हाथापाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

करंट लगने से युवक की मौत, लाइनमैन झुलसा
फलावदा गांव महलका निवासी कायम अली पुत्र वफादार रिजवी की घर की लाइट खराब हो गई थी। कायम अली खुद ही बिजली के तार ठीक करने लगा। बताया गया कि बिजली सही करते वक्त करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई था। हाल ही में बीमारी के कारण पिता की भी मौत हो गई थी। कायम अली की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने घटना के संबंध में थाने कोई सूचना नहीं दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed