फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: murderer of Paramveer Tugana arrested, report filed in incident of pulling Dupatta of girl

Meerut Crime News: कोचिंग से लौटती छात्रा का दुपट्टा खींचा, रिपोर्ट दर्ज, परमवीर तुगाना का हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

रोहटा थानाक्षेत्र में रविवार को कोचिंग सेंटर से लौट रही छात्रा का एक मनचले ने दुपट्टा खींच लिया और अश्लील हरकत की।

विज्ञापन
Meerut Crime News: murderer of Paramveer Tugana arrested, report filed in incident of pulling Dupatta of girl
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहटा थानाक्षेत्र में रविवार को कोचिंग सेंटर से लौट रही छात्रा का एक मनचले ने दुपट्टा खींच लिया और अश्लील हरकत की। बाद में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा के पिता के अनुसार आरोपी आफरीदी ने दूसरी बार छेड़छाड़ की है। वह ऐसे मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों की शिकायत की। एक कॉलोनी की युवती ने बताया कि एक माह से पड़ोसी युवक उसे परेशान करता है। आरोप है कि युवती के भाई ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी कुछ अन्य साथियों के साथ पहुंचा और घर में घुसकर मारपीट की। लोहियानगर इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुख्यात परमवीर तुगाना का हत्यारोपी गिरफ्तार
बागपत जनपद के छपरौली में कुख्यात परमवीर तुगाना की हत्या के आरोपी 10 हजार रुपये के इनामी चतर सिंह निवासी करनावल मेरठ को एसओजी और थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कुर्डी गांव में 22 जून 2020 को कुख्यात परमवीर तुगाना पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। गोली लगने से घायल परमवीर तुगाना की 29 जून को अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि करनावल मेरठ निवासी चतर सिंह फरार था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि इनामी चतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन

प्रेमी संग फरार हुई महिला, दोनों शादीशुदा
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र खुशहाल नगर निवासी पांच बच्चों का पिता तीन बच्चों की मां को लेकर फरार हो गया। प्रेमी की पत्नी ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों महिला की तलाश की जा रही है। 

अनैतिक व्यापार में आरोपी डेढ़ वर्ष बाद गिरफ्तार
अनैतिक व्यापार अधिनियम के मुकदमे में करीब डेढ़ साल से वांछित चल रहे आरोपी को नौचंदी थाना पुलिस ने रविवार को सोहराब गेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ रूपाली राय के नेतृत्व में 30 जुलाई 2022 को पुलिस टीम ने सोहराब गेट बस स्टैंड के सामने एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस मामले में महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से आरोपी अभिषेक रस्तौगी उर्फ रिक्की फरार था। पुलिस ने रविवार को आरोपी दबोच लिया। 

मेरठ के धर्मकांटा संचालक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मेरठ के कस्बा मवाना निवासी इकबाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उनका पुत्र नदीम मेरठ के लिसाड़ी गेट स्थित शाहिद के धर्मकांटे पर नौकरी करता था। आरोप है कि शाहिद ने नदीम को झांसा देकर उसके खाते में एक करोड़ रुपये की रकम जमा कर दी थी। नदीम ने विरोध जताते हुए मामले की शिकायत आयकर विभाग से करने की धमकी दी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि शाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिशन नदीम को मोदीनगर तहसील के पास बुलाया और बाद में परिवार को सूचना दी थी कि नदीम की हादसे में मौत हो गई है।

आरोप है कि सीमा विवाद के कारण नदीम का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार किया गया था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि इकबाल की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया था कि 15 जून 2022 को नदीम की बाइक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में नदीम की मौत हो गई थी। जांच में इकबाल के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी। अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोबारा से मामले की जांच की जाएगी। 

सलावा झाल पर युवती का शव मिला
सलावा गंगनहर पुल के पास एक महिला का शव बहता हुआ आया। सरधना थाना पुलिस ने शव निकालते हुए शिनाख्त कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि युवती की पहचान नीलम(20) पुत्री ओमी निवासी मोहल्ला लोधा खतौली के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलने के बाद खतौली से परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि युवती शनिवार से लापता थी। युवती की बरामदगी की को लेकर रविवार सुबह ही परिजनों की तहरीर खतौली थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। वहीं, सरधना थाना पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed