फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Machine operator dies due to electric shock in publishing factory, woman gets triple talaq

मेरठ क्राइम न्यूज: प्रकाशन फैक्टरी में करंट से मशीन ऑपरेटर की मौत, दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Mon, 25 Sep 2023 03:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Sep 2023 03:01 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में युवती ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली तो परतापुर में लिसाड़ीगेट में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तीन तलाक दे दिया गया।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Machine operator dies due to electric shock in publishing factory, woman gets triple talaq
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित संजय वन के पीछे चिल्ड्रन च्वाॅइस प्रकाशन फैक्टरी में मशीन में करंट आने से हेल्पर ऑपरेटर की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर मवाना से उसके परिजन फैक्टरी पहुंच गए। हंगामा कर दिया। परतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी केशव (23) पुत्र बिजेंद्र सिंह चिल्ड्रन च्वाॅइस प्रकाशन फैक्टरी में मशीन पर ऑपरेटर था। शनिवार रात उसकी नाइट ड्यूटी थी। रविवार सुबह काम खत्म करने के बाद वह मशीन की सफाई कर रहा था। अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने पर केशव की मौत हो गई। 

विज्ञापन

हादसे के बाद कर्मचारी दहशत में आ गए। सूचना पर मवाना से परिजन फैक्टरी पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा करते हुए फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बेटे का शव देखकर परिजन बिलखने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत
परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले ही केशव फैक्टरी में काम करने आया था। आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से वो करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर फैक्टरी मालिक अरुण अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दिया
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

भूमिया का पुल निवासी नगमा ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2013 में मुंडा खेड़ा खुर्जा बुलंदशहर निवासी शाहनवाज पुत्र नवाब के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। परिजनों ने कई बार उन्हें रुपये भी दिए लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। कई वर्ष से वह अपने मायके में रह रही है। उसने परिवार न्यायालय में पालन पोषण के लिए मुकदमा डाला, लेकिन पति ने कोई खर्च नहीं दिया। कुछ दिन पूर्व वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो पति के परिजन बोले कि शाहनवाज की दूसरी शादी करा दी गई है। यदि तुम्हें उसके साथ रहना है तो दहेज में 5 लाख रुपये देने होंगे।

लेनदेन के विवाद में युवक पर किया हमला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक पर रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलजार ए इब्राहिम निवासी शाबान ने मोहल्ले के ही दो भाइयों से मोबाइल खरीदा था। बाद में मोबाइल चोरी का होने के शक पर शाबान ने उसे वापस कर दिया, लेकिन दोनों भाइयों ने पैसे वापस नहीं दिए। पीड़ित कई दिनों से पैसे वापस मांग रहा था। शनिवार की रात आरोपियों ने शाबान को पैसे देने के बहाने सुनसान जगह बुलाया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में काफी चोट आई। पीड़ित के बड़े भाई आबिद मंसूरी ने थाना ब्रह्मपुरी में नामजद तहरीर दी।

बीमारी से तंग आकर युवती ने जान दी
लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाकिर काॅलोनी में युवती ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जाकिर काॅलोनी निवासी कपड़ा कारोबारी की 21 वर्षीय पुत्री कई दिन से बीमार चल रही थी। इससे तंग आकर रविवार को युवती ने पंखे पर फांसी लगा ली। परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। 

होटल हारमनी में अवैध निर्माण पर आरटीआई दायर
होटल हारमनी से विवादों का पीछा छूटता दिखाई नहीं दे रहा। होटल के पुराने मालिक ताराचंदपुरी ने अग्निशमन विभाग और एमडीए में आरटीआई डालकर होटल में अवैध निर्माण के बारे में सूचना मांगी है। फिलहाल मध्यप्रदेश के जबलपुर में निवास कर रहे ताराचंदपुरी ने आरटीआई के तहत एमडीए से सूचना मांगी है कि जिला आबकारी अधिकारी ने होटल में बार खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया या नहीं। वहीं, होटल में छठे तल पर कुछ निर्माण करने व उसका व्यावसायिक इस्तेमाल की भी जानकारी मांगी है। वहीं मुख्य अग्निशमन विभाग से भी होटल में छठे तल पर कुछ स्थाई या अस्थाई निर्माण करने की जानकारी भी मांगी गई है।  अगउ इस निर्माण की कोई अनुमति नहीं दी गई तो क्या कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई, इस बारे में भी जानकारी मांगी गई है।  

बिजलीबंबा बाईपास पर दो कैंटर भिड़े, चालक घायल
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बिजलीबंबा बाईपास पर भड़ाना फार्म हाउस के पास रविवार शाम दो कैंटर भिड़ गए। हादसे में एक कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस उसकी पहचान कराने में लगी है। हादसे के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कैंटर को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। 

पुलिस ने मुठभेड के बाद दो गोकश पकड़े
जानी पुलिस की रविवार को गोकशों से सिवाल खास के जंगल में मुठभेड़ हो गई। एक गोकश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो गोकशों को पकड़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार गोकशों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोका कारतूस सहित एक बाइक बरामद की है। जानी पुलिस ने एक सूचना पर रविवार सुबह सिवाल खानपुर मार्ग पर एक खेत में दबिश दी। इस दौरान खेत में मौजूद गोकशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोकश साजिद पुत्र असगर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से असगर सहित शकील पुत्र रियासत निवासी सिवाल खास को गिरफ्तार किया है। एक गोकश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

 

बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी
लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर में बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात और मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित ने पड़ोसी युवक पर शक जताते हुए तहरीर दी। फतेउल्लापुर निवासी बिलाल पुत्र शब्बीर ने बताया कि वह राजस्थान में रहकर एंब्रॉयडरी का कार्य करता है। शनिवार को वह परिवार के साथ मकान के ताले लगाकर अपने गांव बड़े भाई के यहां समारोह में चला गया था।

शनिवार को देर होने के कारण गांव में ही रुक गया। रविवार शाम को परिवार के साथ अपने घर पहुंचा और गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट अंदर से बंद था। खिड़की से मकान के अंदर पहुंचकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। बदमाश घर में रखे 10 हजार रुपये सहित लाखों के जेवरात और दो कीमती मोबाइल चोरी कर ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने पड़ोसी पर शक जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पड़ोसी फरार बताया जा रहा है। 

पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, वाहन चोर दबोचा
पल्लवपुरम पुलिस ने शनिवार देर रात लावड़ रोड पर ललसाना चौराहे के पास एक कार चोर को पकड़ लिया। इससे पहले चोर पुलिसकर्मियों ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में आरोपी को पकड़ लिया गया। 

थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि ललसाना चौराहे पर दुल्हैडा चौकी इंचार्ज मनोहर लाल, मोदीपुरम चौकी इंचार्ज सूरजपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चालक ने कार चढ़ाने की कोशिश की। 

पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम अजीत उर्फ नीशू निवासी अहरौड़ा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर बताया। पता चला कि अजीत ने कार पल्लवपुरम से चोरी की थी। अजीत के पास से तमंचा बरामद किया और उसकी निशानदेही पर एक कार भी बरामद की। 

दुकान से इंडक्शन चूल्हा लेकर जाते युवक को पकड़ा
सदर बाजार क्षेत्र में दुकान से दो इंडेक्शन चूल्हे चोरी कर ले जा रहे युवक को लोगों ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। मलियाना निवासी पवन कुमार की सदर क्षेत्र में दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान पर महिला कर्मचारी के साथ बैठे थे। तभी एक व्यक्ति दुकान के बाहर रखे सामान में से दो इंडेक्शन चूल्हे चोरी करके ई-रिक्शा में रखकर ले जाने लगा। पवन कुमार और उनकी कर्मचारी ने उसे देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम तौहीद पुत्र जफर आलम निवासी खुशहाल कॉलोनी थाना लोहियानगर बताया। आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। 

25 लाख की चोरी का खुलासा, पांच दबोचे
हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने दो साथियों के साथ मिलकर 25 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। श्यामनगर निवासी अताउल्ला मलिक का लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम काॅलोनी में फ्रिज व एसी ठीक करने का गोदाम है। एक सप्ताह पहले बदमाशों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये का तांबा चोरी कर लिया था। चोरी की घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने कैमरे की जरिए जाकिर और उसके साथी नईम व अन्य तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जाकिर की निशानदेही पर चोरी किया हुआ माल व एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है जबकि गोदाम मालिक ने पूरा माल बरामद होने से इन्कार किया। थाना प्रभारी कृष्णपाल ने बताया कि जाकिर अपराधी है और इसके खिलाफ लूट, हत्या व चोरी के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 

भाजपा नेता से मारपीट पर हंगामा
टीपीनगर में सड़क हादसे में पीड़ित की मदद करना भाजपा नेता नीरज निषाद को भारी पड़ गया। आरोप है कि घटना की सही स्थिति जाने बिना ही दरोगा ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। इसके बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा सहित अन्य टीपीनगर थाने पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। जसवंत शुगर मिल निवासी नीरज निषाद भाजपा मलियाना मंडल मंत्री हैं। रविवार शाम वह घर से बाईपास के लिए निकले। एक स्कूल के पास बच्चे के साथ दुर्घटना होते देख वह रुक गए। ट्रक ने बच्चे को टक्कर मारी थी और वह भाग निकला। नीरज ने पीछाकर ट्रक चालक को पकड़ लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। नीरज निषाद वापस उनके पास पहुंचे ही थे कि अचानक मलियाना चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने डंडा लेकर भीड़ को खदेड़ना शुरु कर दिया। आरोप है कि नीरज पर भी डंडे से कई वार किए गए। इसके निशान तक पड़ गए। इसी पर हंगामा हुआ। 

भगत सिंह मार्केट में महिला के पर्स से युवती ने नकदी चुराई
भगत सिंह मार्केट में खरीदारी करने आई महिला के पर्स से एक युवती ने सात हजार की नकदी साफ कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी मदद से आरोपी युवती की पहचान कर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के अहमद नगर निवासी रियाज पुत्र इस्लाम की साली मुरादनगर निवासी अफसाना पत्नी फिरोज रविवार को भगत सिंह मार्किट में खरीदारी करने आई थी। दुकान में खरीदारी के दौरान एक युवती ने उसके पर्स से सात हजार की नकदी साफ कर दी। अफसाना को जब चोरी का पता चला तो दुकान में अफरातफरी मच गई। तब तक आरोपी युवती मौके से फरार हो चुकी थी। अफसाना ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज की मदद से इत्तेफाक नगर निवासी युवती की पहचान हो गई। पीड़ित पक्ष उसके घर पहुंचा। आरोप है युवती और उसके परिजनों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed