{"_id":"2b5de5987e5d794968dd5281d580c694","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों लिया गया बिटिया का ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, क्यों लिया गया बिटिया का ब्लड सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 27 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स स्कैंडल और सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई बिटिया के अलावा नामजद आरोपी शशांक प्रधान और शुभम प्रधान के ब्लड सैंपल बृहस्पतिवार को आगरा एफएसएल भेज दिए गए। फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट से ही पुष्टि होगी कि पीड़ित छात्रा को ड्रग्स या कोई नशीला पदार्थ दिया गया था या नहीं। उधर, पीड़ित परिवार ने आरोपी अरीब सिद्दीकी का ब्लड सैंपल न भेजने पर नाराजगी जतायी है।
बिटिया के अपने बयान में कहा था कि उसे पेस्ट्री और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपियों ने गंगानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में उसके साथ घिनौना काम किया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म के संकेत मिले हैं। ड्रग्स या फिर कोई दूसरा नशीला पदार्थ देकर बिटिया से घिनौना काम हुआ, इसकी पुष्टि करने के लिए पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बिटिया और आरोपियों का ब्लड सैंपल लिया था। इस केस के विवेचक विनय कुमार ने बताया कि आरोपी खुद भी ड्रग्स लेते थे, इसका आरोप भी लगा था।
जिसके चलते बिटिया और दोनों गिरफ्तार आरोपी शशांक प्रधान और शुभम प्रधान का ब्लड सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि विवेचक का कहना है कि आरोपी अरीब का ब्लड सैंपल लेकर भी जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। फरार दोनों आरोपियों सिद्धार्थ गुर्जर और साकिब सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद उनका भी ब्लड सैंपल लिया जाएगा।