फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Girl sexually assaulted on pretext of marriage, dead body of young man found hanging

Meerut Crime News:शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला

Mon, 13 Nov 2023 11:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Nov 2023 11:00 PM IST
सार

सरधना में रविवार रात एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। लोहियानगर क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।  मेरठ से पिछले 24 घंटे की अपराध की बड़ी खबरों पर आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Girl sexually assaulted on pretext of marriage, dead body of young man found hanging
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरधना रोड स्थित आर्क सिटी कॉलोनी में रविवार रात एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


कॉलोनी के निवासी शारदा देवी परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति रविंद्र सिंह दूसरे जिले में रहते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा कर्मवीर एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। शारदा देवी के मुताबिक रविवार रात खाना खाने के बाद बेटा अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक बेटा कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद खिड़की से देखा तो उसका शव पंखे पर फंदे से लटका था। इसके बाद महिला का शोर सुनकर उनकी बेटी और आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शारदा देवी की दो बेटियां हैं। उनका यह एक बेटा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी दी। थाने पहुंचकर युवती ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया।

आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद ने आरोपी ने वीडियो दिखाकर इसे वायरल करने की धमकी दी। लोहियानगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।  

डेयरी चौकीदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के किसौली गांव निवासी नरेंद्र (55) पुत्र तेज सिंह लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव पीपलीखेड़ा में दूध की डेयरी पर चौकीदार था। नरेंद्र शुक्रवार को दिवाली पर बाइक से घर गया था। रविवार शाम को वह बाइक से वापस लौट रहा था। खरखौदा बाईपास पर बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, सूचना पर खरखौदा पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने खरखौदा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शराब पी रहे युवक से सामूहिक कुकर्म किया

परतापुर थाना क्षेत्र में रविवार रात दोस्त के साथ खेत में शराब पी रहे युवक के साथ छह लोगों ने मारपीट की। इसके बाद उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया गया। इस दौरान युवक का दोस्त मौका पाकर भाग गया। टीपीनगर क्षेत्र का रहने वाला युवक रविवार रात अपने एक दोस्त के साथ मोहकमपुर फेस टू स्थित एक फैक्टरी के पीछे खेत में बैठकर शराब पी रहा था।

युवक का आरोप है कि इसी दौरान छह लोग पहुंचे। उन्होंने अचानक दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका दोस्त वहां से भाग गया। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। बाद में वे फरार हो गए। देर रात बदहवास युवक घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

प्रतिबंध के बाद भी खूब हुई शहर में आतिशबाजी

मेरठ शहर में दीपावली पर चार स्थानों पर चोरी छिपे पटाखों की बिक्री हुई। एनजीटी के प्रतिबंध के बाद भी शहर में लोगों ने दोगुना उत्साह के साथ आतिशबाजी की। पुलिस द्वारा कई स्थानों पर छापामारी भी की गई। बड़ी संख्या में लोग सहारनपुर सहित अन्य जिलों से पटाखे खरीदकर लाए। पटाखों की खरीदारी ऐसे जिलों से की गई जहां पटाखे चलाने में पाबंदी नहीं थी।

एनजीटी की पाबंदी के चलते इस बार जिमखाना मैदान में पटाखों की अस्थायी दुकानें नहीं लगाई गई। जिला प्रशासन ने शहर में कहीं भी पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी शहर में कोटला बाजार, सदर, नई सड़क, गंगानगर सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी छिपे पटाखों की बिक्री हुई।

बाजारों में 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ पटाखों की बिक्री की गई। शाम ढलते ही पूजन के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई। स्काई शॉ, रॉकेट, बुलेट बम, हाईड्रो बम, क्लासिक बम, अनार और अनार बम चलाए गए। आकाश में धुएं के गुबार और सड़कों पर बम छुड़ाने के बाद कागजों के ढेर लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed