{"_id":"680488983d14f27bc7038744","slug":"meerut-crime-news-firing-was-done-at-the-house-when-the-case-was-not-withdrawn-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Crime News: मुकदमा वापस न लेने पर घर पर कर दी फायरिंग, महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Crime News: मुकदमा वापस न लेने पर घर पर कर दी फायरिंग, महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भागा बदमाश
Sun, 20 Apr 2025 11:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:09 AM IST
सार
के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जमनानगर स्थित होटल पर उसके साथ मारपीट की गई थी। आरोपी उसी मामले में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहिया नगर में मुकदमा वापस न लेने पर युवक को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सागर ने बताया कि 15 अप्रैल को जमनानगर स्थित होटल पर घोसीपुर निवासी ओसामा, सलेमपुर का फैजान और बुद्धा गार्डन के जीशान ने उसके साथ मारपीट की थी। सागर ने इस मामले में लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। सागर के इनकार करने पर 16 अप्रैल की रात दो नकाबपोश बाइक सवार उसके घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने यूपी 112 और थाने में शिकायत की। शनिवार को सागर ने एसएसपी को सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
घर में घुसकर लूट ली चेन
कोतवाली थाना क्षेत्र के वैधवाड़ा निवासी आभा शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व फेरी लगाने वाले एक युवक से उन्होंने अटैची की चेन ठीक कराई थी। इसके बाद लगातार युवक उनकी गली के चक्कर काटने लगा। वह 15 अप्रैल को फिर से उनके घर पहुंचा और आभा शर्मा के पति सुधाकरनाथ शर्मा के बारे में पूछा। सुधाकर शर्मा घर पर नहीं थे। 16 अप्रैल की दोपहर करीब 1:45 बजे आरोपी उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। घर में आभा शर्मा अकेली थी।उन्होंने दरवाजा खोलकर युवक से आने का कारण पूछा। इस पर युवक ने बताया कि आपके पति पर मेरे कुछ रुपये उधार रह गए थे, वह लेने आया हूं। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और भाग निकला। पुलिस ने सुधाकर शर्मा से सफाई करने के बहाने सोने की चेन लेकर भाग जाने की तहरीर लिखवाई और रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर साक्ष्य मिटाने का आरोप, एडीजी से शिकायत
किठौर थाना के गांव इंद्रपुरा निवासी दीपक ने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका भतीजा प्रियांशु (18) आठ अप्रैल को मेरठ से बाइक पर घर लौट रहा था। भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास सामने से तेज गति से आई ईंटों की ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली के पहिए से उसके दोनों पैर कुचले गए। ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली थी।परिवार जब रिपोर्ट दर्ज कराने भावनपुर थाने पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां नहीं थी। उन्होंने थाने के मुंशी राहुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली के बारे में पूछा तो आरोप है कि उसने पीड़ित परिजनों के साथ अभद्रता की। एडीजी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।