फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Dispute over installation of Ambedkar's statue, woman arrested in rape and blackmailing cas

Meerut Crime News: आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग केस में महिला गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 01:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 14 Apr 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: Dispute over installation of Ambedkar's statue, woman arrested in rape and blackmailing cas
- फोटो : अमर उजाला

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में दलित बस्ती में एक चौक पर अांबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर तनाव हो गया। दलित समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष लगाना चाहता है, दूसरा विरोध पर उतारू है।  इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन


दुल्हैड़ा गांव में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर तनातनी चल रही है। पुलिस ने प्रतिमा की स्थापना के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंंत्री डॉ संजीव बालियान को पहुंचना था। अंबेडकर भवन पर अनुज और अमित  भीमराव अांबेडकरकी प्रतिमा लगाना चाहते थे। कई दिन से यह लोग अनुमति लेने के लिए भी चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन


 जब दूसरे पक्ष के लोगों को पता चला तो उन्होंने अनुमति पर भी आपत्ति लगाई तो अनुमति रुक गई। इन लोगों ने प्रतिमा को मंगवाकर भवन में रख दिया था। प्रतिमा लगाने को लेकर रविवार को तैयारी चल रही थी। बड़ा आयोजन सोमवार को होना था। शोभायात्रा और भंडारे के आयोजन की तैयारी चल रही थी। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर गांव के ही सुशील ने विरोध जताया। प्रतिमा लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि बिना अनुमति के प्रतिमा नहीं लगाने दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग केस में महिला गिरफ्तार
मेरठ मेडिकल थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के केस में आरोपी लिसाड़ी गेट निवासी सोफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मुख्यारोपी नवीन को तलाश रही है। 

मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तीन माह पहले तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि वह एक दुकान पर काम करती थी। उसकी मुलाकात आरोपी नवीन से हो गई थी। आरोपी ने खुद को एक बैंक में मैनेजर बताया और पीड़िता को लोन दिलाने का प्रलोभन दिया था। 

आरोपी नवीन और सोफिया पीड़िता को लोन दिलाने का झांसा देकर कार में बैंक लेकर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने पीड़िता को नशीला लड्डू खिलाया। आरोपी नवीन ने युवती से दुष्कर्म किया। सोफिया ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली। आरोपी पीड़िता से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांगने लगे। तब पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि आरोपी अन्य युवतियों को भी इसी तरह शिकार बना चुके हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

पति से विवाद में महिला ने दी जान
परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में पति से विवाद के चलते महिला ने कमरे में लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मूलरूप से बिहार के छपार निवासी अजय की पत्नी सीमा 31 वर्ष और तीन बेटों के साथ शताब्दीनगर सेक्टर एक सी ब्लाक में महेशचंद के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता है।

शनिवार शाम अजय काम पर गया था और बेटे अंश, सत्यम और शिवम ट्यूशन गए थे। शनिवार सुबह दंपती में काफी कहासुनी हुई थी। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि गृह क्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

युवती के भाई का कर दिया चालान
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय युवती के भाई का ही चालान कर दिया। युवती ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की है। बताया कि एक सप्ताह पहले नवनीत ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीटा। थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई का ही चालान कर दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। 

महिला से सरेबाजार अश्लील हरकत की
लालकुर्ती पैठ में एक मनचले ने सरेबाजार महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी भाग निकला। महिला ने फोन कर पति को बुलाया और आरोपी को तलाश कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पल्लवपुरम क्षेत्र की रहने वाली महिला लालकुर्ती पैठ में खरीदारी करने गई थी। एक दुकान से सूट खरीदते समय युवक ने छेड़छाड़ की और अश्लील इशारे किए। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया
कांशीराम कॉलोनी निवासी बबीता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक महिला ने उसके बेटे को पानी में जहरीला पदार्थ दे दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेटा अंकित केरल में नौकरी करने गया था। यहां उसकी मुलाकात इस महिला से हुई। कुछ दिन पूर्व अंकित मेरठ आ गया। महिला भी यहां आकर कांशीराम कॉलोनी में रहने लगी थी। वह बेटे को अपना पति बताती है। रविवार को महिला ने युवक को पानी में जहरीला पदार्थ दे दिया।

वन्य जीवों के रेस्क्यू व्हीकल का अनावरण
सर्किट हाउस में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण जंतु उद्यान विभाग डाॅ. अरुण कुमार ने रेस्क्यू व्हीकल का हरी झंडी दिखाकर अनावरण किया। वन्य जीव रेस्क्यू में प्रयुक्त उपकरणों एवं अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इन्होंने निर्देश दिए कि फलदार, छायादार पाैधे बढ़ाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed