फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Bike riding miscreants looted Mangalsutra, tops and 20 thousand from a woman, read crime su

Meerut Crime News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और 20 हजार लूटे, पढ़ें अपराध संक्षेप

Thu, 22 May 2025 05:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 May 2025 05:53 PM IST
सार

मेरठ से एक क्लिक में पढ़ें अपराध की मुख्य खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Bike riding miscreants looted Mangalsutra, tops and 20 thousand from a woman, read crime su
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को मोबाइल खरीदने जा रही टीना से बदमाशों ने बीस हजार रुपये, मंगलसूत्र और टॉप्स लूट लिए। विरोध करने पर पीड़िता पर हमला किया। तहरीर इंचौली थाने में देने के बावहजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की और कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। महिला की शिकायत पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इंचौली थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इंचौली की रहने वाली पीड़िता टीना बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह मोबाइल खरीदने के लिए जा रही थी। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचे के बल पर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और बीस हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़िता ने इंचौली थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई पुलिस ने नहीं की। जिसके बाद वह अगले दिन फिर थाने पहुंची। जांच की बात कहकर पीड़िता को वहां से भगा दिया। शाम को उसे बुलाकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए।

विज्ञापन

चाय विक्रेता को चौकी प्रभारी ने पीटा, दूध का गर्म भगौना गिरने से जला

रेलवे रोड के मकबरा डिग्गी में बुधवार को चाय विक्रेता को चौकी प्रभारी ने पीटा। आरोप है कि जब वह चाय विक्रेता को खींचकर ले जा रहे थे, तो दूध का गर्म भगौना शाहिद के ऊपर गिर गया। इससे वह जल गया। शाहिद को लोगों ने उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए परिजनों ने हंगामा किया। सीओ कैंट मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी शाहिद की चाय की दुकान घर के पास है। सुबह चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने शाहिद की दुकान के बाहर से कुर्सी हटवा दी थी। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने इसके खिलाफ सट्टे का भी मुकदमा दर्ज किया था।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज किया था। परिजनों ने बताया कि चौकी प्रभारी का सुबह शाहिद के पास कॉल आया और उसे केसर गंज चौकी पर बुलाया। शाहिद ने चौकी जाने से मना कर दिया। आरोप है कि चौकी प्रभारी रात को दुकान पर पहुंचे और जबरन खींचकर ले जाने लगे।

शाहिद ने काउंटर पकड़ लिया। चौकी प्रभारी के खींचने पर काउंटर पर रखा गर्म दूध शाहिद के ऊपर गिर गया, जिससे वह सिर से लेकर पेट तक जल गया। इस दौरान चौकी प्रभारी यहां से निकल गया। परिजनों ने प्यारे लाल जिला अस्पताल में चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा कर दिया। सीओ कैंट संतोष कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से बातचीत की। परिजनाें को कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

15 हजार रिश्वत लेते आवास विकास का कनिष्ठ सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार
एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को आवास विकास परिषद कार्यालय से कनिष्ठ लिपिक परमीत कुमार निवासी सोमदत्त सिटी को एक आवंटी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी लिपिक को थाना नौचंदी पुलिस को सौंप दिया। वे जागृति विहार एक्सटेंशन योजना संख्या 11 का कार्य देख रहे इसके खिलाफ टीम लीडर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने भ्रष्टाचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब से पहले भी एक लिपिक रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

आवास विकास परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार का नया मामला नहीं है। अब से पहले भी कर्मचारी और अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगते रहे हैं। थाना एंटी करप्शन प्रभारी दुर्गेश कुमार के अनुसार कपड़ा व्यापारी जगानंद निवासी जागृति विहार को योजना में एक फ्लैट आवंटित हुआ था। जिसकी समय पर किस्त जमा नहीं की गई थी। आवास विकास की योजना के मुताबिक आवंटी को भवन को पुनर्जीवित करा कर कब्जा दिलाने की भी व्यवस्था है। इसके एवज में लिपिक परमीत कुमार 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
ऐसी बनाई योजना

पीड़ित कपड़ा व्यापार जगानंद ने 19 मई को एंटी करप्शन थाने में लिपिक परमीत कुमार की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एंटी करप्शन के प्रभारी दुर्गेश कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायत से अवगत कराया। डीएम के आदेश पर दो प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए। एंटी करप्शन थाने की इंस्पेक्टर अर्चना के नेतृत्व में 16 सदस्यों की टीम गठित की। दोनों प्रशासनिक अधिकारी भी टीम में गवाह के रूप में शामिल गए।

बुधवार को दोपहर 12.30 बजे टीम आवास विकास परिषद कार्यालय पहुंची। भ्रष्टाचारी को पकड़ने का जाल बिछाया गया। जगानंद का विशेष पाउडर लगे 15 हजार रुपये दिए। जगानंद ने फोन पर लिपिक परमीत कुमार से मिलने की बात कही। उसने कहा कि वो अभी रजिस्ट्री कार्यालय में है। लगभग 3.40 बजे परमीत अपने केबिन में पहुंचा और जगानंद से रिश्वत के 15 हजार रुपये लिए। उसी समय टीम ने इसको गिरफ्तार कर लिया। कार्यालय में ही सभी के सामने टीम ने हाथ धुलाने की प्रक्रिया की गई। बाद में उसे नौचंदी थाने लाया गया। वहां उसे पुलिस को हवाले कर इंस्पेक्टर अर्चना की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी की थी सोने की चेन, पुलिसकर्मियों की जांच जारी

परतापुर थाना पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन खुलासे के दौरान नकली बरामद की। ये चेन दौराला ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल सहारन की थी। चेन बदलकर बरामदगी करने का आरोप कताई मिल चौकी प्रभारी रितुराज सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों पर है। एसएसपी को शिकायत करने पर मामले की जांच एएसपी अंतरिक्ष जैन कर रहे है।

तहरीर के अनुसार रोहटा रोड निवासी राहुल सहारन दौराला ब्लाॅक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दो अप्रैल को राहुल अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होने के लिए सुपरटेक पामग्रीन में आये थे। रास्ते में उनकी सोने की चेन, मोबाइल लूट लिया गया। इस मामले में पुलिस ने चोरी की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की। लगभग डेढ़ महीने बाद 18 मई को परतापुर के कताई मिल चौकी इंचार्ज ने शताब्दीनगर सेक्टर फोर बी निवासी युवक को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर रिठानी और फोर सी के दो और युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल सहारन से लूटी गई सोने की चेन बरामद की।
आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सोने की चेन की जगह पीली धातु की नकली चेन बरामद दिखाई। राहुल सहारन को इस बात की जानकारी लगी तो उसने एसएसपी शिकायत की। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने मंगलवार और बुद्धवार को परतापुर थाने में चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। मामले में कई और पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि मामले के जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्मी को 10 वर्ष का कारावास
न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम ने किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी राहुल निवासी गांव मवीमीरा को 10 वर्ष के कारावास और दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। किशोरी के पिता ने 28 फरवरी 2019 को थाना दौराला मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी 14 साल की बेटी को राहुल निवासी गांव मवीमीरा कहीं बहला फुसलाकर ले गया था।

आरोपी घर में रखे सोने चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये भी बेटी ले गई थी। आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 3 मार्च 2019 को आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर किशोरी को तलाश कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की। न्यायालय में अभियोजन ने अपने मुकदमे को साबित करने के लिए साक्ष्य पेश किए। न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोषी को सजा सुनाई। 

तालाब में कंकाल मिला, फफूंडा में शव मिला
ट्रांसपोर्टनगर थाना क्षेत्र में रोहटा रोड पर स्थित तालाब में एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। मृतक पेंट शर्ट पहने हुए था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। उधर, लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कराने का प्रयास पुलिस कर रही है।

हरिद्वार में डूबे मीरपुर के दो युवकों का चार दिन बाद भी सुराग नहीं
हरिद्वार में बीती 17 मई को अग्रसेन घाट पर गंगा में नहाने के दौरान गांव मीरपुर निवासी हर्ष गिरी एवं आकाश राठी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दोनों युवकों के परिजनों के साथ रालोद नेता सुनील रोहटा बुधवार को मौके पर मौजूद रहे। लापता युवकों के परिजनों ने एनडीआरएफ से सर्च अभियान चलाए जाने की मांग की।

रालोद नेता सुनील रोहटा ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के ओएसडी अमित कुमार से फोन पर बात कर एनडीआरएफ द्वारा लापता युवकों को तलाश कराने का आग्रह किया। बाद में मुख्य सचिव ने डीएम को एनडीआरएफ को अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। सुनील रोहटा ने परिजनों के साथ अग्रसेन घाट पर रहकर एसडीआरएफ के मुख्य अधिकारियों से वार्ता की। जबकि पिछले चार दिनों से एसडीआरएफ युवाओं की तलाश में लगातार लगी हुई है। दोनों लापता युवाओं का कोई सुराग नहीं लगा है।

बहचौला- ठाकुरों के गांव में आपका स्वागत है लिखा बोर्ड लगाने पर बवाल

हिस्ट्रीशीटर ने परिवार पर किया हमला, फायरिंग 
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव निवासी नदीम पुत्र मुरसलीन के घर पर हिस्ट्रीशीटर पप्पू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार रात लाठी- डंडों, लोहे की रॉड व तमंचे से फायरिंग कर हमला कर दिया था। पीड़ित का पिता, भाई दानिश उर्फ दानी, आस्किन व झब्बर घायल हो गए थे। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नदीम ने मंगलवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया था कि वह रात के समय आरोपी पप्पू, इमरान, नावेद, शाहरुख, जुनैद व सादिक लाठी डंडे व तमंचे लेकर उसके घर में घुस गए थे। परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों ने घर पर पथराव और तमंचे से फायरिंग कर दी थी। गांव में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों जुनैद और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद हुए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो आरोपियों को जेल भेजा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस जवाहर नगर रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर आरोपी युवक मौके से भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपों की पहचान शैंकी निवासी सरधना के रूप में हुई। दूसरी और लोहिया नगर पुलिस ने डंपिंग ग्राउंड के पास तमंचे व एक कारतूस के साथ आरोपी जब्बार निवासी सोहेल गार्डन थाना लोहिया नगर को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed