{"_id":"601cf7938ebc3ed1af4c611b","slug":"meerut-crime-news-a-victim-woman-has-demand-to-action-from-ssp-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: महिला ने डॉक्टर समेत तीन पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: महिला ने डॉक्टर समेत तीन पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी सुनाई आपबीती
Fri, 05 Feb 2021 01:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक डॉक्टर और उसके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र की है। मोदीनगर निवासी पीड़ित महिला शुक्रवार को मेरठ में एसएसपी ऑफिस पहुंची। इस दौरान महिला ने एसएसपी से आपबीती बताई। महिला ने बताया कि वह हर्निया के इलाज के लिए गढ़ रोड पर एक डॉक्टर को दिखाने गई थी। आरोप है कि नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेसुध हालत में कार में बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद अपने घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बाइक बोट घोटाला: डायरेक्टर संजय भाटी का चचेरा भाई विदेश भाटी गिरफ्तार
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी ने मेडिकल थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/