फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Director Sanjay Bhati's uncle Videsh Bhati have arrested

बाइक बोट घोटाला: डायरेक्टर संजय भाटी का चचेरा भाई विदेश भाटी गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2021 05:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Director Sanjay Bhati's uncle Videsh Bhati have arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

3700 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में गुरुवार को मुख्य आरोपी संजय भाटी के चचेरे भाई विदेश भाटी को ईओडब्लू मेरठ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने नोएडा से की है। जिस पर गौतमबुद्धनगर और दूसरे जिलों में अलग-अलग थानो में मुकदमे दर्ज थे। 

विज्ञापन


ईओडब्लू मेरठ सेक्टर के एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया कि विदेश भाटी पुत्र गिरीराज सिंह निवासी गांव चीती थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। जांच पड़ताल व पूछताछ में सामने आया कि विदेश भाटी चार भाई हैं। बाइक बोट घोटाले में जेल में बंद मुख्य आरोपी संजय भाटी का चचेरा व आदेश भाटी का सगा भाई है। आदेश भाटी भी जेल में बंद है। इससे पहले विदेश भाटी नोएडा अथॉरिटी में ठेकेदारी का काम करता था। बाइक बोट घोटले में जब मुकदमे दर्ज हुए तो यह फरार हो गया था। जिसके घर को कोर्ट के आदेश पर जल्द ही कुर्क किया जाना था। लेकिन मकान की कुर्की होने से पहले ही विदेश भाटी हत्थे चढ़ गया। गौतमबुद्धनगर में दर्ज 68 मुकदमों की ईओडब्लू मेरठ सेक्टर की टीम विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। कुछ समय पहले ही जिला अदालत ने 17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की थी। उधर, ईओडब्ल्यू मेरठ के एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव के नेतृत्व में टीम फरार आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई कर रही है। हाल ही में 50 हजार के फरार इनामी लोकेंद्र के जहांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाखुरी स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। लखनऊ के मास्टर माइंड बीएन तिवारी के घर भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद में धर्मांतरण कराना चाहता था अमान, पुलिस ने छात्रा को किया बरामद और फिर...

ईओडब्ल्यू मेरठ के मुताबिक, निरीक्षक नीतू राणा, निरीक्षक अशोक कुमार की टीम बुलंदशहर में जहांगीपुर पुलिस की मदद से लोकेंद्र के घर कुर्की के लिए पहुंची। बताया गया कि लोकेंद्र बाइक बोट कंपनी में निवेशक के पद पर तैनात रहा था। आरोपी पूर्व में आर्मी में रहा था। उसे कंपनी के बड़े आरोपी भूदेव ने अपनी टीम में शामिल किया था। उस पर कई केस दर्ज हैं और लंबे समय से फरार है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed