फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: A letter threatening to kill a student was received, a married woman was burnt to death

Meerut Crime News: छात्र की हत्या की धमकी का पत्र मिला, दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या

Thu, 01 May 2025 04:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 01 May 2025 04:27 PM IST
सार

सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी छात्र अतुल को घर के बाहर खड़े पेड़ पर हत्या करने की धमकी भरा पत्र मिला है।

विज्ञापन
Meerut Crime News: A letter threatening to kill a student was received, a married woman was burnt to death
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी छात्र अतुल को घर के बाहर खड़े पेड़ पर हत्या करने की धमकी भरा पत्र मिला है। युवक की हत्या का पत्र देखकर परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद छात्र के घर में दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।  गांव अटेरना गांव में जुगेंद्र ने तहरीर में बताया कि उसके किशोर अतुल ने हाल ही में चकबंदी स्थित एक काॅलेज से इंटर की परीक्षा पास की है। फिलहाल वह घर पर ही है। उसने बताया कि बीते रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह टहलने जाने के लिए घर से बाहर निकला तो उसकी नजर घर के बाहर लगे गुलाब के पेड़ पर पड़ी। उसपर दो पर्चे लटके हुए थे। 

विज्ञापन

  पर्चा पढ़ा तो उसमें गालियां और अतुल को दो दिन के अंदर मार देने की धमकी लिखी हुई थी। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन


नकाबपोश बदमाशों ने मां-बेटे को तमंचे की बट से पीटा
मेरठ-पौड़ी मार्ग स्थित सैनी गांव में किराना स्टोर बंद कर रहे मां कोकिल और बेटे पुनीत पर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों को देख भाग रहे सन्नी पर फायरिंग की गई। युवकों ने मां-बेटे को तमंचे की बट से भी पीटा। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर इंचौली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी गांव में बैंक के पास संजय घर में ही किराना स्टोर चलाते हैं। मंगलवार रात साढ़े दस बजे मां कोकिल और 17 वर्षीय पुत्र पुनीत दुकान बंद कर रहे थे। कुछ नकाबपोश युवक पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। दुकान पर खड़ा पड़ोसी सन्नी वहां से भागने लगा तो युवकों ने उस पर तमंचे से फायर किया। सूचना पर डायल-112 टीम पहुंची। 

बाद में इंचौली थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने घायल महिला को रक्षापुरम स्थित निजी अस्पताल और पुनीत को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अभी घटना का कारण पता किया जा रहा है। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

चलती बाइक में लगी आग, कूदकर बचाई जान
मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव फफूंडा के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
मवाना थाना क्षेत्र के गांव काठी खेड़ा निवासी रविंद्र बाइक से अपने गांव से हापुड़ के लिए निकला था। बुधवार रात करीब नौ बजे जैसे ही वह गांव फफंूडा में ग्रैंड हेवनस मैरिज होम के सामने पहुंचा तो बाइक में अचानक आग लग गई। रविंद्र ने बाइक से कूद गया। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी, मगर पुलिस के पहुंचने तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। 
 
नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मुंडाली पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की, तब पीड़ित एसएसपी के मिले। अब एसएसपी के आदेश पर मुंडाली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।  

मुंडाली थाना पर पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 14 साल की बहन काफी समय से घर में डरी और सहमी सी रह रही थी। तब हमने पूछा तो उसने बताया कि गांव का ही आरोपी टीनू उसे 24 दिसंबर 2024 को अपने घर यह कह कर ले गया था कि मम्मी बुला रही है। आरोप है कि वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। 

इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। 20 अप्रैल को आरोपी उनके घर आया और पुलिस को शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल कर दिए। 

आरोप है कि पुलिस ने आरोपी टीनू को पकड़ा था, मगर बाद में छोड़ दिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुंडाली थाने पर आरोपी टीनू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में  लगी है।  

दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या
मुंडाली क्षेत्र के गांव नंगलामल में दहेज न मिलने पर विवाहिता लक्ष्मी को उसके ससुराल वालाें ने 24 अप्रैल को जला दिया था। बुधवार को उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव गरदरा निवासी खचेड़ू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी लक्ष्मी का विवाह नंगलामल निवासी अमित से किया था। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के लोग उसका गढ़ रोड स्थित अस्पताल में इलाज करा रहे थे लेकिन बुधवार को लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वाले ससुर नरेन्द्र, पति अमित, सास विमलेश, जेठ पिन्टू, जिठानी माधुरी निवासीगण नंगलामल के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

 

छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा
घर में घुसकर दो बहनों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में अदालत ने सोनू निवासी कंकरखेड़ा को दोषी पाए जाने पर तीन साल के कारावास और सात हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि  16 सितंबर 2015 को सोनू के खिलाफ एक महिला ने थाना कंकरखेडा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने घर में घुस कर दो बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोनू के खिलाफ आरोप पत्र 24 जनवरी 2016 को कोर्ट में दाखिल किए। न्यायालय में प्रभावी पैरवी कराई गई। स्पेशल पोक्सो एक्ट कोर्ट ने दोषी को यह सजा दी।

मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर की फायरिंग
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर छह में मेडिकल स्टोर संचालक आकाश पटेल के घर पर मंगलवार को बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दरवाजे में गोली धंस गई। सूचना पर यूपी 112 टीम पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित ने बुधवार को मेडिकल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घर के पास लगे सीसीटीवी में दो युवक घर के पास जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आकाश ने एक हिस्ट्रीशीटर के दो गुर्गों पर हमले का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed