खौफ में बेटियां: मनचले की दहशत से छात्रा ने स्कूल छोड़ा, छेड़छाड़ के विरोध पर हमला, एंटी रोमियो स्क्वायड कहां
मेरठ में कहने को एंटी रोमियो स्क्वायड लगातार सक्रिय है, लेकिन फिर भी बेटियां खौफ में जी रही हैं। मेरठ और देहात क्षेत्रों से लगातार बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थिति यह है कि कई बार मनचलों के खौफ में बेटियों ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है तो छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले खुलेआम धमकी देते हैं तो कही घर में घुसकर हमला तक कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर में शताब्दीनगर सेक्टर चार-सी में एक मनचले से तंग आकर नौवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा का आरोप है की यह मनचला एक माह से उसका पीछा कर रहा है और उससे दोस्ती का दबाव बना रहा है। दोस्ती नहीं करने पर अपहरण करने की धमकी दे रहा है। उसने मोबाइल और सोशल मीडिया पर तमंचे वाला फोटो भेजकर धमकी दी कि उसकी बात न मानने पर परिवार को भी जान से मार देगा। परेशान छात्रा के पिता ने तंग आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
शताब्दीनगर निवासी विकास ने सोमवार दोपहर थाने पहुंचकर बताया कि उसकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। उसे शताब्दीनगर का ही निवासी एक युवक तनिष्क लगातार परेशान कर रहा है। वह बेटी से जबरन दोस्ती का दबाव बना रहा है।
ऐसा न करने पर परिवार को जान से मारने और बेटी को अगवा करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि उसने तमंचे वाला फोटो भेजकर धमकी दी है। इससे छात्रा डरी हुई है और उसने स्कूल जाने से भी इनकार कर दिया है। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नगर निगम की आज पहली बोर्ड बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, चार घायल
परतापुर के ही शताब्दीनगर सेक्टर चार-सी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। उन पर लाठी-डंडों से वार किए गए। इसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शताब्दीनगर निवासी विनोद चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोसी गौरव और कुछ अन्य युवक आए दिन उसकी बेटी से छेड़छाड़ करते हैं। कुछ दिन पूर्व भी इसी बात पर विवाद भी हुआ था, तब कुछ लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया था।
आरोप है कि रविवार रात बेटी दुकान से सामान लेकर आ रही थी। इसी दौरान काॅलोनी के मोड़ पर खडे़ गौरव ने रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में कुछ लोगों के आने पर फरार हो गया। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
इसके बाद विनोद ने आरोपी के घर पहुंचकर छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर गौरव, उसकी मौत और अन्य लोगों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें विनोद सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को भूडबराल स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है।
युवक डाल रहा दोस्ती का दबाव, थाने पहुंची छात्रा
बुलंदशहर जिले के एक गांव की छात्रा ने नौचंदी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही है और नौचंदी थाना क्षेत्र में किराये पर रहती है। सोमवार को छात्रा अपने भाई को लेकर थाने पहुंची, जिसने बताया कि एक युवक उसे काफी परेशान कर रहा है, जो दूर का रिश्तेदार भी है।
वह लगातार दोस्ती का दबाव बना रहा है। पिछले एक सप्ताह से वह पीछा भी कर रहा था। इस वजह से छात्रा का घर से निकलना भी दुश्वार हो गया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।