फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Court convicted eight accused in double murder case, FIR was registered against 18 people

Meerut: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने आठ आरोपियों को दोषी करार दिया, 18 लोगों के खिलाफ FIR हुई थी दर्ज 

Mon, 30 May 2022 01:22 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 May 2022 01:22 PM IST
सार

मेरठ में न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या 15, हर्ष अग्रवाल की अदालत में आज दोहरे हत्याकांड के मामले में आठ आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। इन्हें सजा का एलान कल किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Court convicted eight accused in double murder case, FIR was registered against 18 people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र में साल 2017 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में न्यायालय ने आठ आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आठ को दोषी करार दे दिया। न्यायालय मंगलवार को इनकी सजा का एलान करेगा। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार थाना फलावदा में डबल मर्डर केस में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। न्यायालय में आठ लोगों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल हुई थी। सोमवार को इस मामले में आठ लोगों को न्यायालय ने दोषी माना है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: UP: राज्यसभा में मेरठ के हो जाएंगे तीन सदस्य, पांच साल बाद राजनीति की मुख्यधारा में वापसी करेंगे लक्ष्मीकांत वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या 15, हर्ष अग्रवाल की अदालत में आज दोहरे हत्याकांड के मामले में आठ आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। मंगलवार को इनकी सजा का एलान न्यायालय द्वारा किया जा सकता है। 



बताया गया कि गिरफ्तारी के समय से ही धर्मवीर व अशोक पुत्र दरियाव जेल में बंद चले आ रहे हैं। इनके अलावा हाजी गुलफाम, रवि, मदन, आसिफ दरियाव को भी दोषी करार दिया है। 

जिन्हें दोषी करार दिया गया है इनमें धरमवीर वअशोक पुत्र दरियाव सिंह, दरियाव पुत्र राम सिंह, हाजी गुलफाम, रवि पुत्र धर्मवीर, मदन पुत्र दुर्गा, शाहिद पुत्र यासीन, आसिफ निवासी फलावदा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed