फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: couple found in an objectionable condition was chased naked, a person gave shelter

Meerut: आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल को निर्वस्त्र दौड़ाया, चादर से ढक युवती को एक व्यक्ति ने दी पनाह

Tue, 14 Nov 2023 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Nov 2023 12:02 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में रविवार रात एक प्रेमी युगल को मोहल्ले के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी युगल को निर्वस्त्र दौड़ा लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने युवती को ढंका और अपने घर में पनाह दी। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और बैठक कर मामले का निपटाया गया।

विज्ञापन
Meerut: couple found in an objectionable condition was chased naked, a person gave shelter

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में एक मोहल्ले में रविवार रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी युगल को लोगों ने निर्वस्त्र दौड़ा दिया। युवक तो एक गली में घुसकर फरार हो गया, जबकि युवती को एक व्यक्ति ने अपने घर में पनाह दी। इस मामले को लेकर रात में ही जिम्मेदार लोगाें की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। देर रात तक चली बैठक में समझौता कर मामला निपटाया गया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक का पड़ोस की ही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिला करते थे। देर रात दोनों एक मकान में मिलने पहुंचे। कुछ लोगों को इसका पता चल गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: बेखौफ लुटेरे, घर के अंदर दीपावली मना रहा था परिवार, बदमाश चुरा ले गए दो बाइक और बाहर खड़ी कार

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मकान में जाकर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों निर्वस्त्र थे। इसके चलते वह लोगों से बचकर ऐसे ही भाग लिए। लोगों ने भी डंडे लेकर उन्हें दौड़ा दिया। इस दौरान युवक तो एक गली में घुसकर भाग निकला, जबकि युवती को लोगों ने घेर लिया।

इसी दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने इंसानियत दिखाते हुए चादर डालकर युवती को ढका और उसे अपने घर में पनाह दी। काफी देर तक इस मामले को लेकर हंगामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने बैठक की। काफी देर तक वार्ता चली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed