फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Countdown for link road begins, soil levelling work complete, vehicles will run fast from next month

Meerut: लिंक रोड की उलटी गिनती शुरू, मिट्टी के समतलीकरण का काम पूरा,अगले महीने से फर्राटा भरेंगे वाहन

Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
सार

रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली 825 मीटर लंबी लिंक रोड शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 35 कॉलोनियों के लोगों और शहर के दो लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Meerut: Countdown for link road begins, soil levelling work complete, vehicles will run fast from next month
लिंक रोड मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली 825 मीटर लंबी लिंक रोड शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराव कर समतलीकरण का काम भी पूरा हो गया है। अब बागपत रोड की ओर से इसे खोलने की तैयारी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि 20 मार्च के आसपास इसे आशीर्वाद अस्पताल के कुछ हिस्से को ध्वस्त कर खोल दिया जाएगा। 31 मार्च तक मार्ग को शुरू करने की समय सीमा है। इस मार्ग के शुरू होने से 35 कॉलोनियों के लोगों के साथ ही शहर के दो लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लिंक रोड की बागपत मार्ग पर आशीर्वाद अस्पताल की तरफ से अभी सड़क बंद है। लोनिवि अफसर अस्पताल संचालक से सहमति बनाने में जुटे हैं। इसके अलावा जैन नगर के मकानों के पीछे नाला और दीवार का निर्माण अब पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड की तरफ दोनों पुलिया का लिंटर डाला जा चुका है और सेना की कॉलोनी की ओर पिलर बनने के बाद अब दस फुट दीवार बन गई है और इसके ऊपर लोहे के एंगल लगाए गए हैं। इन एंगल पर सुरक्षा की दृष्टि से कंटीले तार लगाए जाएंगे।

सड़क पर रेलवे रोड की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह रास्ता शहर के बाहर से ही लोगों को उनके स्थान पर पहुंचने में सहायक साबित होगा। यातायात का दबाव कम होने पर शहर के भीतर भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा राहत आसपास के स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को मिलेगी, जिन्हें दिल्ली रोड पर घंटों जाम से जूझते हुए आना-जाना पड़ता है। 

ढाई दशक पुरानी मांग होगी पूरी
लिंक रोड के लिए 35 कॉलोनियों के लोग करीब ढाई दशक से मांग कर रहे थे। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसके लिए पहल की और सेना ने अपनी आवासीय कॉलोनी परिसर में से 2.369 एकड़ (9585 वर्ग मीटर) भूमि दी। इसके लिए सेना को भुगतान किया गया।

मेडा की ओर से इसके लिए सड़क निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया और जैननगर के मकानों के पीछे से सटाकर करीब सात मीटर चौड़ी सड़क निर्माण शुरू किया गया। इस मार्ग की लंबाई 825 मीटर है। 13 मार्च 2024 को डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उद्घाटन कर शुरुआत की थी। अब नाला निर्माण और दीवार का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।

होली बाद रखी जाएगी जीएसबी की नींव
अफसरों के मुताबिक होली के बाद लिंक रोड में सबसे पहले ग्रेन्युल सब बेस (जीएसबी) की नींव रखी जाएगी। इसके बाद वेट मिक्स मेकाडम (डब्ल्यूएमएम) होगा। करीब दो फुट तक मिट्टी बिछाई जाएगी। इसके ऊपरी सतह पर डेंस बिटुमिनस मेकाडम (डीबीसी) तकनीक इस्तेमाल की जाएगी। सबसे ऊपर बिटुमिन कंक्रीट से सड़क तैयार होगी। करीब छह करोड़ की लागत से 11.5 मीटर चौड़े और 825 मीटर लंबे इस मार्ग के बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed