{"_id":"664c4b0d49cf1d3e45084a5b","slug":"meerut-councilors-open-front-against-city-mla-rafiq-ansari-complain-to-municipal-commissioner-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शहर विधायक रफीक अंसारी के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, नगर आयुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शहर विधायक रफीक अंसारी के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, नगर आयुक्त से की शिकायत
Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
सार
मेरठ में मुख्य मार्ग की सड़क ऊंची होने से गली-मोहल्ले में जलभराव की समस्या को लेकर एआईएमआईएम के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
मेरठ में पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में शहर विधायक रफीक अंसारी के खिलाफ एआईएमआईएम के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने पहले कमिश्नर और फिर नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि विधायक निधि से करीब एक किमी कांच के पुल से गोलाकुआं तक सड़क निर्माण कराया गया। सड़क की ऊंचाई कर दी, जिसके चलते गली-मोहल्ले की सड़क नीची पड़ गई और जलभराव की समस्या होने लगी।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान अंसारी के नेतृत्व में वार्ड-72 से पार्षद शाहिद अंसारी, वार्ड-79 से फजल करीम और कार्यकर्ता सोमवार सुबह कमिश्नरी में पहुंचे। वहां पर शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि सपा विधायक की अनदेखी के चलते नगर निगम का करोड़ों रुपया मजबूरन खर्च होगा।
विज्ञापन
विधायक ने अपनी निधि से करीब एक फीट ऊंची सड़क का निर्माण करा दिया है। जिसके चलते वार्ड-71, 72, 79 के क्षेत्र की सड़क नीची पड़ गई। वहां पर जलभराव होने के चलते सड़क बनवानी पड़ रही है। जिसको लेकर नगर निगम को पार्षद अपने कोटे से बनवाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
तीनों वार्ड के पार्षद रोजाना स्थानीय लोगों की शिकायत सुन रहे हैं। यही शिकायत पार्षदों ने नगर आयुक्त से की है। नगर निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि अवर अभियंता को भेजकर पहले जांच कराएंगे।