फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Copper Worth 12 Lakh Stolen From Moving Pickup by Bikers Near Kharkhauda

Meerut: चलती पिकअप से बाइक सवार बदमाश उड़ाकर ले गए 12 लाख का कॉपर! ढाबे पर रुका चालक तो कटी-फटी मिली तिरपाल

Fri, 04 Jul 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Jul 2025 02:18 PM IST
सार

अंबाला से बुलंदशहर जा रही अशोक लीलैंड पिकअप से खरखौदा मोड़ पर चार बाइक पर सवार बदमाशों ने 26 कॉपर बंडल चोरी कर लिए। ढाबे पर रुकने पर चालक को तिरपाल फटी मिली। पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Meerut: Copper Worth 12 Lakh Stolen From Moving Pickup by Bikers Near Kharkhauda
थाने पहुंचा पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में खरखौदा मोड़ के पास एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चार बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चलती अशोक लीलैंड पिकअप से 12 लाख रुपये कीमत का कॉपर चोरी कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित चालक राजकुमार पुत्र करमचंद, निवासी दुर्गा नगर, अंबाला ने बताया कि वह श्री राधा रानी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कॉपर के 31 बंडल लेकर अंबाला से बुलंदशहर जा रहा था। रास्ता करनाल, शामली और मेरठ होकर था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नोएडा STF और बांदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, NDPS एक्ट में वांछित 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर रात जब वह खरखौदा मोड़ के पास पहुंचा, तभी चार बाइक सवार युवक पीछे लग गए। इनमें से दो युवक पास आकर हापुड़ का रास्ता पूछने लगे, जबकि बाकी पीछे से पिकअप की तिरपाल काटकर 26 कॉपर बंडल निकाल ले गए।

राजकुमार ने बताया कि कुछ दूरी पर ढाबे पर रुककर जब वह खाना खाने लगा तो देखा कि गाड़ी की तिरपाल कटी-फटी है और बंडल गायब हैं।

इसके बाद उसने मोहिउद्दीनपुर चौकी पर सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। फिर परतापुर थाने जाकर राजकुमार के भाई और ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोग पहुंचे और लिखित तहरीर दी।चोरी गए कॉपर की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है।

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed