Meerut: नोएडा STF और बांदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, NDPS एक्ट में वांछित 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
नोएडा एसटीएफ और बांदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट में वांछित 50 हजार के इनामी गैंगस्टर यशपाल को कंकरखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बांदा में मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित एक मकान पर तड़के ही छापा मारा गया। टीम को वहां वांछित यशपाल की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जैसे ही टीम ने दबिश दी, आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर नोएडा एसटीएफ और बांदा पुलिस की टीम अपने साथ ले गई है। पूछताछ और आगे की कार्रवाई बांदा में की जाएगी।