फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: conversion on the pretext of help, two years of conversion school in Mangathapuram, many security agen

Meerut: मदद के बहाने धर्म परिवर्तन, मंगतपुरम में दो साल से चल रही थी धर्मांतरण की पाठशाला, जांच शुरू

Sat, 29 Oct 2022 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Oct 2022 11:36 AM IST
सार

मेरठ के मंगतपुरम में करीब दो साल से धर्मांतरण की पाठशाला चल रही थी, लेकिन एलआईयू को भनक तक नहीं लगी। यहां मदद के बहाने लोगों पर दबाव बनाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामला संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। अब सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Meerut: conversion on the pretext of help, two years of conversion school in Mangathapuram, many security agen
धर्मांतरण के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मंगतपुरम में करीब दो साल से धर्मांतरण की पाठशाला चल रही थी, लेकिन एलआईयू को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को खबर फैली तो बजरंग दल कार्यकर्ता और समाजसेवी सचिन सिरोही मंगतपुरम पहुंचे। उन्होंने क्रिश्चियन धर्म से जुड़ी किताबें और आर्थिक मदद लेने वाले लोगों की सूची ढूंढ ली। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 20-25 साल पहले बारांबकी से दस लोग मंगतपुरम आए और खाली पड़े प्लॉट में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने लगे। अब इनकी संख्या 400 से ज्यादा बताई जा रही है। लॉकडाउन में भुखमरी मची तो इन लोगों की मदद के लिए दिल्ली के महेश पासचर पहुंचे। जो क्रिश्चियन बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसे में लेकर धर्म परिवर्तन के लिए किया प्रेरित
आरोप है कि महेश पासचर ने कुछ लोगों को भरोसे में लेकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को क्रिश्चियन धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नतीजा यह हुआ कि लोग चर्च में जाने लगे और धर्म परिवर्तन भी किया। यह सिलसिला करीब दो साल से चलना बताया गया।

शुक्रवार को मामला एसएसपी ऑफिस पहुंचा तो पुलिस प्रशासन की नींद टूटी। बजरंग दल के दिलीप सिंह और समाजसेवी सचिन सिरोही ने बताया कि मंगतपुरम में मिलीं क्रिश्चियन धर्म की पुस्तकें और आर्थिक मदद लेने वालों की सूची का रजिस्टर पुलिस को सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं का कहना कि गरीबी का फायदा उठाकर लोगों का धर्मांतरण कराया गया।

यह भी पढें: Saharanpur: सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Meerut: conversion on the pretext of help, two years of conversion school in Mangathapuram, many security agen
धर्मातरण के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मंगतपुरम में पुलिस बल किया तैनात
बजरंगदल कार्यकर्ताओं के मंगतपुरम पहुंचने और लोगों के हंगामा करने पर वहां पुलिस बल लगाया गया। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को समझाया कि किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था न बिगाड़ेे। शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार होंगे। 

चैम्पियन ने खोली मंगतपुरम की पोल 
पुलिस के मुताबिक, झुग्गी में रहने वाले चैम्पियन नाम के युवक ने धर्मांतरण का विरोध किया है। लोगों के घरों से देवी-देवताओं के पोस्टर हटवाने के लिए रेलवे रोड निवासी अनिल व उसके साथियों को लगाया गया था। अनिल महेश पासचर का नौकर है। देवी-देवता के पोस्टर फाड़ने पर चैम्पियन ने समाजसेवी सचिन सिरोही को फोन कर सूचना दी। उसने पुलिस को धर्मांतरण कराए जाने के कई साक्ष्य समेत 50 से अधिक वीडियो सौंपे हैं। 

महंगी जमीन और धर्मांतरण की साजिश 
सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि मंगतपुरम में महंगी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी खाली कराने के लिए कई बार पुलिस प्रशासन के पास प्रार्थना पत्र पहुंचे हैं। जांच में सामने आया कि इस जमीन पर कब्जा करने के लिए दो लोगों के गुट बन गए हैं। एक गुट ने साजिशन धर्मांतरण का मामला कराया। कुछ लोगों के बयान में यह बात सामने आई है। इस बिंदु पर जांच की जा रही है। जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज है, उनकी तलाश में दबिश जारी है। कुछ वीडियो और पुस्तकें मिली हैं। फिलहाल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed