फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, controversy in two parties and many injured

यूपी: उधार के रुपए को लेकर बखेड़ा, जमकर पथराव-फायरिंग, कई लोग घायल

Thu, 22 Nov 2018 10:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut, controversy in two parties and many injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लिसाड़ी गेट के जाकिर कॉलोनी में गुरुवार को उधार के 15 सौ रुपये को लेकर बखेड़ा हो गया। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी गई। पथराव और हवाई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ते हुए तीन लोग हिरासत में ले लिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जाकिर कॉलोनी निवासी कासिम और उसके भाई हाशिम ने चमड़ा पैठ जाकिर कॉलोनी निवासी अमीर अहमद को 15 सौ रुपये उधार दिए थे। दोनों पक्षों में पैसों को लेकर तीन दिन से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों भाई तीन युवकों के साथ अमीर के घर पहुंचे और उधार के रुपये मांगे। अमीर ने शनिवार को रुपये देने की बात कही तो इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों भाइयों ने अमीर को पीट दिया। परिजन बीचबचाव में आए तो अमीर का सिर फोड़ दिया गया। जिसके बाद महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। पड़ोस के लोगों ने आरोपियों को घेर लिया तो हवाई फायरिंग कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पथराव और मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्हें उधार के पैसे देने के लिए घर पर बुलाकर पीटा गया। उन्होंने फायरिंग नहीं की। 

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed