फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Contractor dies due to electrocution in tractor trolley, two youths injured

मेरठ: ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से ठेकेदार की मौत, दो युवक घायल

Fri, 09 Aug 2024 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 08:40 PM IST
सार

ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन
Meerut: Contractor dies due to electrocution in tractor trolley, two youths injured
मृतक साजिद की फाइल फोटो। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर प्लॉट में मिट्टी का भराव करने गए ठेकेदार की ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से मौत हो गई। ठेकेदार को बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


 

समर गार्डन निवासी साजिद पुत्र शब्बीर मिट्टी का ठेकेदार था। शुक्रवार दोपहर साजिद इत्तेफाक नगर गली नंबर तीन में शाहनवाज के प्लाट में भराव करने के लिए मिट्टी डालने गया था। जैसे ही उसने मिट्टी डालने के लिए ट्राली को ऊपर किया तो हाई टेंशन लाइन का तार ट्राली से छू गया। इसके चलते ट्रॉली में करंट उतरने से साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। 
उधर, साजिद को बचाने के प्रयास में क्षेत्र के ही रहने वाले मोनू पुत्र दिलशाद और असलम पुत्र मुन्ना भी करंट की चपेट में आ गए। यह नजारा देखते ही क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने जैसे-तैसे अन्य दोनों युवकों को बचाया। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची। गमगीन माहौल में साजिद के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उधर,सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed