फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Contract given to two leaders to get my ticket cancelled; I'll set them straight'

Meerut: 'मेरा टिकट कटवाने के लिए दो नेताओं को दिया ठेका, दिमाग कर दूंगा ठीक', योगेश वर्मा का वीडियो वायरल

Thu, 11 Jun 2026 09:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 11 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा है कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैं बसपा में या कहीं और जा रहा हूं। इस तरह की हरकतें करना बंद कर दो। मैं पूरी जिंदगी अखिलेश यादव के साथ रहूंगा। 

विज्ञापन
Meerut: 'Contract given to two leaders to get my ticket cancelled; I'll set them straight'
योगेश वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक और सपा नेता योगेश वर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने विरोधियों पर भड़ास निकाल रहे हैं। ये वीडियो उनके फेसबुक लाइव का है। इसमें वह कह रहे हैं कि मेरा टिकट कटवाने के लिए दो नेताओं को ठेका दिया हुआ है। टिकट कटवाने की सुपारी दी हुई है।
विज्ञापन

 

वीडियो में योगेश वर्मा कह रहे हैं कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी न समझें। सबके दिमाग ठीक हो जाएंगे। इस बार चुनाव में लोगों की गलतफहमी मैं दूर करूंगा। कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं कि मैं बसपा में या कहीं और जा रहा हूं। यह गलत बात है। इस तरह की हरकतें करना बंद कर दो। मैं समाजवादी हूं और समाजवादी पार्टी में रहूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पूरा जीवन रहूंगा। विरोधियों को बताना चाहता हूं कि तुम्हारी इन हरकतों से मेरे पर कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नेता हर जगह मेरा जिक्र करते हैं
वर्मा ने आगे कहा, एक नेता तो ऐसे हैं, जहां बैठे मेरा ही जिक्र करते हैं। मेरे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल इससे गिरने वाला नहीं है। इस तरह हरकत ठीक नहीं है। उनकी इस वीडियो की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। कुछ इसे पार्टी में आपसी खींचतान बता रहे हैं तो कुछ उनके इस बयान को दूसरी राजनीतिक पार्टियों से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, सपा में हस्तिनापुर से टिकट के लिए कई दावेदार हैं। पूर्व विधायक योगेश वर्मा और पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

ये भी देखें...
दोहरा हत्याकांड: 'वरुण को गोली मारते साफ दिख रहे हत्यारे, गिरफ्तार करो', परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा; FIR

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed