{"_id":"6ab115225994908061048e09","slug":"meerut-container-driver-from-sardhana-dies-in-road-accident-in-saudi-arabia-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अक्टूबर में घर लौटना था, उससे पहले सऊदी अरब से आई मौत की खबर; रियाद में कंटेनर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अक्टूबर में घर लौटना था, उससे पहले सऊदी अरब से आई मौत की खबर; रियाद में कंटेनर चालक की मौत
Mon, 21 Sep 2026 05:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:10 PM IST
सार
मेरठ के सरधना क्षेत्र के कालंद गांव निवासी साहिल त्यागी की सऊदी अरब के रियाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार ने शव को वहीं दफनाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सरधना में कालंद गांव निवासी साहिल त्यागी की सऊदी अरब के रियाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, साहिल करीब पांच वर्षों से रियाद में रहकर काम कर रहे थे और अक्टूबर में घर लौटने वाले थे। परिवार के लोग उनकी वापसी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही हादसे की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर में गई जान
परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह रियाद लौटते समय साहिल के कंटेनर की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम योगी: बोले-व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, भाजपा ने बदली राजनीति की दिशा, सपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
सऊदी अरब में ही होगा दफीना
साहिल की मौत के बाद परिजनों ने उनका शव भारत लाने के बजाय सऊदी अरब में ही दफनाने की अनुमति दे दी है। अब उनका दफीना रियाद में ही किया जाएगा।
गांव में शोक की लहर
साहिल की मौत की खबर कालंद गांव पहुंचने के बाद शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताया। परिवार के लोगों के मुताबिक, वे साहिल के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनके निधन की खबर से परिवार में मातम पसरा है।