फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Constable son recovered from Mathura by Railway Police

कांस्टेबल का बेटा बरामद: परिवार में दौड़ी खुशी की लहर, तलाश में लगी थी आठ जिलों की पुलिस, ऐसे हुआ था लापता

Tue, 19 Sep 2023 11:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Sep 2023 11:44 PM IST
सार

Meerut News : कांस्टेबल के लापता बेटे को पुलिस ने ढूंढ लिया है। बेटे के बरामद होने की सूचना से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। चार दिन पहले स्कूल से आते समय लापता हो गया था।

विज्ञापन
Meerut: Constable son recovered from Mathura by Railway Police
रेलवे पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में लगभग चार दिन पूर्व एक कांस्टेबल का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने छात्र की आसपास के क्षेत्र में तलाश की। लेकिन छात्र का सुराग नहीं लग सका। छात्र को ढूंढने के लिए लगभग आठ जिलों की जीआरपी व पुलिस लगी थी। वहीं, मंगलवार रात बच्चे को रेलवे पुलिस ने मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। सूचना मिलने के बाद परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


रोहटा रोड स्थित मयूर विहार निवासी योगेंद्र सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर बरेली में तैनात है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उनका 13 वर्षीय बेटा आर्य लगभग चार दिन पूर्व स्कूल से घर के लिए चला था। लेकिन बीच रास्ते में ही रोहटा रोड पर स्कूल बस से अपनी बुआ के घर जाने की बात कह कर उतर गया था। शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने जानकारी ली। जहां उन्हें स्कूल से पता चला कि वह अपनी बुआ के घर जाने के लिए बस से उतर गया था। रिश्तेदारी में पता किया लेकिन, छात्र वहां भी नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्र के फोटो को लगभग आठ जिलों में चस्पा करवा दिया। आठ जिलों की जीआरपी व पुलिस छात्रा की तलाश में लगी हुई थी।

वहीं, मंगलवार रात छात्र मथुरा रेलवे स्टेशन से बरामद हो गया। बताया गया कि रेलवे पुलिस ने छात्र को स्टेशन पर देखा। इसके बाद रेलवे पुलिस छात्र को संबंधित थाने पर लेकर पहुंची। जहां छात्र की पहचान आर्यन निवासी मेरठ के रूप में हुई। मथुरा पुलिस ने छात्र के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

विज्ञापन

उधर, छात्र के बरामद होने की सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन सूचना मिलने के बाद छात्रा को लेने के लिए मथुरा रवाना हो गए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि छात्र को मथुरा से बरामद कर लिया गया है। परिजन छात्र को लेकर बुधवार सुबह मेरठ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed