फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, conflicts in two communities, firing and attack on police

मेरठ में दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, पथराव के बाद फायरिंग, पुलिस पर हमला

Fri, 23 Nov 2018 11:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Meerut, conflicts in two communities, firing and attack on police
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में किसान को गिल्ली लगने पर विवाद हो गया। किसान ने दूसरे समुदाय के युवकों से विरोध किया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने किसान को जमीन पर गिराकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को बचाने की कोशिश की तो युवकों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव और हवाई फायरिंग हो गई। एसपी सिटी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


घटना बिजली बंबा बाईपास स्थित बजौट गांव की है। पुलिस के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के बजौट गांव की सीमा बिजली बंबा बाईपास पर लिसाड़ी गेट के सुहेल गार्डन से मिली हुई है। बजौट गांव निवासी किसान अनुज त्यागी अपने भाई राहुल के साथ सुहेल गार्डन से सटे अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे। पास में सुहेल गार्डन के 20-25 युवक और किशोर खाली पड़ी जगह पर गिल्ली-डंडे का जुआ खेल रहे थे। इस बीच गिल्ली ट्रैक्टर पर बैठे राहुल त्यागी को जा लगी। राहुल को चोट लगने पर भाई अनुज ने दूसरे समुदाय के युवकों से विरोध किया तो युवकों ने गालीगलौज कर दी। आरोप है कि दोनों भाइयों ने आरोपी को पकड़कर कहा कि आए दिन वह यहां गिल्ली-डंडा खेला जाता है। जिससे खेत में काम करना और ट्रैक्टर से जुताई करने में भी परेशानी होती है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर पकड़े गए युवक को छुड़ा लिया।

विज्ञापन

लाठी-डंडों से बोला हमला

राहुल ने फोन से इसकी सूचना अपने गांव में और कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने अनुज त्यागी को बचाने की कोशिश करते हुए जीप में बैठा लिया। आरोप है कि सुहेल गार्डन से पहुंची किशोर, युवकों और महिलाओं की भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस से मारपीट करते हुए अनुज को छुड़ा लिया। हाथापाई और पथराव में सिपाही सिद्धार्थ घायल हो गया। 

उधर, बजौट के भी ग्रामीण पहुंच गये। दोनों पक्षों में पथराव और हवाई फायरिंग से भगदड़ मच गई। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़कर दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है। दूसरे समुदाय के छह और अनुज पक्ष के तीन लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

परतापुर और लिसाड़ीगेट पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। बाद में किसानों ने बताया कि यह सीमा परतापुर थाने की है। घटना के आधा घंटे बाद परतापुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

हो सकता था बड़ा मामला

एसपी सिटी यदि फोर्स के साथ मौके पर न पहुंचते तो मामला बड़ा हो सकता था। बजौट और सुहेल गार्डन के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों ही पक्ष पुलिस के सामने एक-दूसरे को भुगतने की धमकी दे रहे थे। बाद में पुलिस ने बवाली भीड़ को खदेड़ दिया।

एसपी सिटी से उलझे बदर अली

इस दौरान युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाकर एसपी सिटी से उलझ गए। तीखी नोकझोंक होने पर एसपी सिटी ने बदर अली को चेतावनी दे दी कि माहौल खराब न करें, नहीं तो पुलिस एक मिनट में गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed