{"_id":"6210ba8279534203040e0cd2","slug":"meerut-commissioner-said-multi-level-parking-cannot-be-made-in-municipal-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नगर निगम परिसर में आयुक्त बोले-नहीं बन सकती मल्टी लेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नगर निगम परिसर में आयुक्त बोले-नहीं बन सकती मल्टी लेवल पार्किंग
Sat, 19 Feb 2022 04:28 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:28 PM IST
सार
मेरठ नगर आयुक्त बोले नगर निगम परिसर में नहीं बन सकती मल्टी लेवल पार्किंग काफी समय से इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थलों का चयन किया गया है। मगर उनका कहना है कि मल्टी लेवल पार्किंग के लिए यह स्थल उचित नहीं है।
विज्ञापन
Car parking
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ नगर निगम में जाम से पहले राहत दिलाने और वाहनों की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए इस समय मल्टी लेवल पार्किंग की सबसे अधिक जरूरत है। काफी समय से इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थलों का चयन किया गया, मगर अब तक बात नहीं बन सकी। ऐसे में उम्मीद थी कि शायद नगर निगम परिसर में ही यह व्यवस्था हो, लेकिन नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मल्टी लेवल पार्किंग के लिए यह स्थल उचित नहीं है।
विज्ञापन
वाहनों की पार्किंग की समस्या
नगर आयुक्त का कहना है कि अब से पहले भी कई बार नगर निगम परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर मंथन हो चुका है, लेकिन यहां ऐसी सुविधा संभव नहीं है। नगर निगम बोर्ड और शासन को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
महानगर में लगातार वाहन बढ़ रहे हैं। शहर की कोई सड़क ऐसी नहीं है, जहां दिन निकलते ही जाम न लगता हो। इस कारण शहर में कहीं पर भी वाहनों को खड़ा करने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है पुराने शहर में तो घंटाघर क्षेत्र में शहर सर्राफा, लाला का बाजार, खैर नगर, कबाड़ी बाजार, दालमंडी सहित अन्य स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां पार्किंग की समस्या और भी गंभीर है।
विज्ञापन