फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut College wins chess competition title.

Meerut News: मेरठ कॉलेज ने जीता शतरंज प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 05 Oct 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Meerut College wins chess competition title.
डीएन कॉलेज गुलावठी में हुई अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय टीम में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीएन कॉलेज गुलावठी में 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में मेरठ कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।टीम की सफलता के साथ गोपाल कृष्ण माहेश्वरी, हर्ष कुमार और आदित्य कुमार सिंह का चयन विश्वविद्यालय की शतरंज टीम के लिए भी हुआ है। तीनों खिलाड़ी अब आगामी उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से ट्रायल और प्रशिक्षण शिविर के बाद छह खिलाड़ियों का चयन टीम में किया गया था। इनमें गोपाल कृष्ण माहेश्वरी, हर्ष कुमार, आदित्य कुमार सिंह, इशांत, मोनू और वंश यादव शामिल रहे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए टीम को चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

टीम मैनेजर डॉ. सुधीर मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण शिविर में मिली तैयारी का खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में लाभ मिला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन कॉलेज के लिए भी गौरव की बात है। मेरठ कॉलेज लौटने पर प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed