{"_id":"61e876e63b0046049c6be229","slug":"meerut-college-teacher-suspended-for-taking-bribe-city-news-mrt574014298","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते पकड़ी गई मेरठ कॉलेज की शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते पकड़ी गई मेरठ कॉलेज की शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूस लेते पकड़ी गई मेरठ कॉलेज की शिक्षिका निलंबित
मेरठ। हिमाचल प्रदेश में दो लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गई मेरठ कॉलेज की शिक्षिका सीमा शर्मा को मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति ने बुधवार को निलंबित कर दिया। प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि उनका निलंबन गिरफ्तारी वाले दिन से माना जाएगा।
शिक्षिका की गिरफ्तारी की सूचना मेरठ कॉलेज में आने के बाद बुधवार को प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सचिव डॉ. ओपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता और प्राचार्य डॉ. एसएन शर्मा ने बैठक की। सभी कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद डॉ. सीमा शर्मा को सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि जो एफआईआर की कॉपी कॉलेज को भेजी गई थी, उसमें तिथि 2022 की जगह 2021 थी। एफआईआर की सही कॉपी मंगाई गई है।
15 जनवरी को धर्मशाला विजिलेंस ब्यूरो ने कांगड़ा के इंदौरा में क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजूकेशन से मेरठ कॉलेज की शिक्षिका डॉ. शर्मा को दो लाख रुपये की घूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। सीमा शर्मा एनसीईटी की तरफ से संस्थान का निरीक्षण करने गई थी। विजिलेंस टीम ने सीमा शर्मा के अलावा तीन अन्य शिक्षकों को भी दूसरे कॉलेज से घूस के साथ पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया था कि ये शिक्षक कॉलेजों की अच्छी स्थिति दिखाने के लिए घूस मांग रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से अदालत ने उन्हें 18 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर दिया था।
विज्ञापन
पहली बार भ्रष्टाचार में हुआ है निलंबन
मेरठ कॉलेज के इतिहास में अबसे पहले किसी शिक्षक का इस तरह से भ्रष्टाचार के मामले में निलंबन नहीं हुआ। ये पहला मौका है जब कोई महिला शिक्षिका इस तरह गिरफ्तार हुई हैं।