{"_id":"584c55ff4f1c1be05944bc76","slug":"meerut-college-me-chatr-gut","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट और फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद के मामले में शनिवार को मेरठ कॉलेज में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट और फायरिंग हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक, कंकरखेड़ा निवासी आकाश तोमर रालोद से जुड़ा है और मेरठ कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को आकाश का बीएनएम हॉस्टल में रहने वाले छात्र रिंकू से छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आकाश पक्ष के छात्रों ने रिंकू की कॉलेज के गेट पर पिटाई कर दी। रिंकू कॉलेज में अंदर की तरफ भागा तो उसके पीछे अन्य छात्र भी दौड़ पड़े और कॉलेज के अंदर भी रिंकू की पिटाई कर दी। बाद में रिंकू ने अपने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। रिंकू के पक्ष में समाजवादी छात्रसभा के नेता गौरव सिरोही भी अपने समर्थकों के पहुंच गए। छात्रों के दोनों गुट आमने-सामने आये तो एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। सूचना पर लालकुर्ती इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आकाश के पक्ष में छात्रनेता नितिन बालियान, विवेक राठी, बलराम सोम, शुभम राणा लालकुर्ती थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती का कहना है कि जांच में मारपीट का मामला आया है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।